बिझड़ी स्कूल में एनएसएस शिविर का सफल समापन एसएमसी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्वयंसेवियों की की सराहना


हमीरपुर:विजय ठाकुर/  बड़सर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का वीरवार को समापन हुआ। एनएसएस शिविर के समापन समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य दविंदर कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस समापन समारोह में सबसे पहले एनएसएस के स्वयंसेवियों ने 7 दिनों में किए गए कार्यों व गतिविधियों की जानकारी मुख्यातिथि के सामने रखी। जिसमें स्वयंसेवियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर के दौरान स्कूल परिसर, बिझड़ी बाजार, आसपास के गांवों, सरकारी कार्यालयों व खासतौर पर स्वास्थ्य विभाग के संस्थानों में साफ-सफाई की गई तथा बाजार में रैली निकालकर लोगों को सफाई के महत्व के बारे में व लोगों को नशे से दूर रहने के बारे में भी जागरुक किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने आपदा प्रबंधन सड़क सुरक्षा के बारे में भी लोगों को जागरुक किया है। स्कूल एसएमसी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्कूल में चल रहे 7 दिवसीय शिविर की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों ने शिविर में रहते हुए अनुशासनता का परिचय देते हुए इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न किया है जिसके लिए स्कूल प्रबंधन व स्वयं सेवक बधाई के पात्र हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त