चंबा- साहो मार्ग पर शनिवार सवेरे स्कूटी के अनियंत्रित होकर साल खड्ड में गिरने से युवती की हुई मौत


चंबा जितेन्द्र खन्ना / चंबा- साहो मार्ग पर शनिवार सवेरे स्कूटी के अनियंत्रित होकर साल खड्ड में गिरने से युवती की हुई मौत

मृतका की पहचान शबनम बटट वासी गांव देहरोग डाकघर टिकरीगढ तहसील चुराह

के तौर पर की गई है, जोकि


सीएचसी साहो में नर्स के पद पर कार्यरत थी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम

मेडिकल कालेज में रविवार को करवाया


जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार सीएचसी साहो में बतौर नर्स कार्यरत शबनम बटट शनिवार

सवेरे रोजाना की भांति स्कूटी पर सवार


होकर डयूटी पर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मच्छराली माता मंदिर के

समीप अचानक स्कूटी से नियंत्रण खो देने से


नीचे साल खडड में जा गिरी। स्कूटी को गिरता देख मौके पर पहंुचे लोगों ने

तुरंत शबनम को गंभीर हालत में खडड से


बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा भिजवाने के साथ पुलिस को सूचित किया।

मेडिकल कालेज चंबा में शबनम की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार

के बाद टांडा रेफर कर दिया। मगर


शबनम की रास्ते में ही मौत हो गई। इस पर परिजन शबनम के शव को लेकर वापिस

चंबा लौट आए। इस दुर्घटना को


लेकर सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने

बताया कि दुर्घटना को लेकर नियमानुसार


आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक