शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा रेखा कपूर ने किया जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन


शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा रेखा कपूर ने किया जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन


नगरोटा सूरियां: प्रेम स्वरूप शर्मा / राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा स्थित धर्मशाला रेखा कपूर का स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन में आए सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।मुख्य अतिथि रेखा कपूर ने समारोह को संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में विज्ञान की महत्ता को देखते हुए विज्ञान आधारित गतिविधियों की बहुत आवश्यकता है इसलिए चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के माध्यम से छात्र छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारियां हासिल करने में मदद मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से जिला स्तर की टीम बनेगी बह टीम राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर जिला कांगड़ा का नाम रोशन करेगी। इनोवेटिव सांइस मौडल में रावमा स्कूल कोटला प्रथम जबकि डीएवी बागनी द्वितीय, सांइस स्कीट प्ले में रेनवो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां प्रथम, रावमा स्कूल बालकरुपी द्वितीय, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में लारेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर प्रथम, रावमा स्कूल चनौर द्वितीय, मैथेमेटिक्स औलम्पियाड में रेनवो इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, डीएवी बागनी, सांइस क्विज में डीएवी बागनी प्रथम, रावमा स्कूल मझीन द्वितीय स्थान पर रहे।मुख्य अतिथि रेखा कपूर ने अलग अलग गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले सभी प्रतिभागियों स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित