बच्चों को नशे के विरोध में किया जागरूक

 


बच्चों को नशे के विरोध में किया जागरूक 


नशे की प्रवृत्ति मानव को परिवार और समाज से कर रही है दूर


रोटरी सोलन ड्रग फ्री वर्ल्ड हिमाचल प्रदेश चैप्टर  साथ मिलकर  संस्कृत कॉलेज सोलन के एनएसएस के विद्यार्थियों के लिए  नशे के विरोध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 जोन 2 अस्सिस्टेंट गवर्नर  मनीष तोमर  ने कहा कि युवा वो शक्ति है जिसका उपयोग यदि सही ढंग से किया जाए तो हर काम ठीक हो सकता है। वर्तमान समय में अपनी उसी शक्ति को भूल कर उससे कोसों दूर हुए खड़ा हमारा युवा वर्ग नशाखोरी जैसी भयंकर महामारी का शिकार होता जा रहा है।  संसार में दो चीजों की कोई सीमा नहीं है। एक आकाश और दूसरा मनुष्य की मूर्खता। आज का इंसान अपनी परेशानी और तनाव को दूर करने के लिए अगर नशा करता है तो यह उसकी मूर्खता ही कही जाएगी। नशे में बिलकुल भी सुख-शांति नहीं है। अगर कोई नशे की दल-दल में इसलिए पैर रखता है कि उसे मजा मिलेगा तो वह यहां पर गलत है क्योंकि नशा ही उसके लिए सजा बन जाता है और बाकी बचा मन का सुकून भी दुख में परिवर्तित हो जाता है। उन्होने  कहा  कि यह नशा-नशा नहीं, हमारे नाश की निशानी है। नशा करने से समाज में ओर कितनी ही कुरीतियां जन्म लेती हैं यह हम सभी को पता है। इसलिए आज से हम सभी मिलकर ऐसे लोगों को इस नर्क से निकालने के लिए एकजुट होकर चलें।

रोटरी सोलन के प्रधान अनिल चौहान ने बताया कि कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति अपने मित्रों, चलचित्रों, सामाजिक परिवेश और परिवार के लोगों को देखकर सीखता है। उन्होंने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बताया कि नशे की प्रवृत्ति मानव को परिवार और समाज से किस प्रकार दूर कर रही है। नशा करने वाले के परिवार को जो पीड़ा होती है, उसको केवल परिवार के लोग ही बता सकते हैं।

इस मौके पर रोटरी क्लब के  सुख्देक रतन, जितेंदर भल्ला, संस्कृत कॉलेज प्रिंसिपल नरेश वर्मा  ओमकार,   सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज