विकास खण्ड नगरोटा सूरियां को पुनः नगरोटा सूरियां स्थापित करने के आदेश
विकास खण्ड नगरोटा सूरियां को पुनः नगरोटा सूरियां स्थापित करने के आदेशों की वुधवार को खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर ग्रामीण विकास विभाग ने विकास खण्ड को पुनः ज्वाली से नगरोटा सूरियां में स्थापित करने के दिए निर्देश (नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा ) विकास खण्ड नगरोटा सूरियां को ज्वाली से पुनः नगरोटा सूरियां स्थापित करने के आदेशों की वुधवार को खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण विकास विभाग ने विकास खण्ड अधिकारी को पत्र लिख कर विकास खण्ड को पुनः ज्वाली से स्थानांतरित कर नगरोटा सूरियां में स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। विकास खण्ड अधिकारी ने प्रदेश उच्च न्यायालय की रोक के बाबजूद 08 जुलाई को विकास खण्ड को नगरोटा सूरियां से ज्वाली शिफ्ट कर दिया और इसका प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है और ग्रामीण विकास विभाग ने न्यायाल के रोक आदेशों की पालना करते हुए विकास खण्ड को पुनः नगरोटा सूरियां स्थापित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। विकास खण्ड मुख्यालय के सभी दस्तावेजों को नगरोटा सूरियां से बीडीओ ने 08 जुलाई क...