नादौन के साहिल ने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन कर किया नाम रोशन

नादौन के साहिल ने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन कर किया नाम रोशन 

हमीरपुर : शनिवार को हैदराबाद स्थित एअरफोर्स अकादमी में आयोजित पासिंग आऊट परेड में साहिल के माता-पिता संजय कुमार और नीलम इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन कर गोरवान्वित हुए।

आपको बता दें कि साहिल शर्मा हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर नादौन के गांव बदेहरा से हैं। साहिल के दादा, नाना और पिता ने भी देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साहिल के पिता संजय कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हवलदार हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में कंडक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता नीलम एक गृहिणी हैं।

साहिल ने पहली वार में ही एनडीए की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली थी। अपनी इस सफलता का श्रेय साहिल ने अपने माता-पिता और उन सभी शिक्षकों को दिया है जिन्होंने उनके इस सफर में उनका मार्गदर्शन किया। साहिल ने आठवीं तक की शिक्षा डीएवी कांगू से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल सुजानपुर से 12वीं तक की पढ़ाई की। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक