धर्मशाला मंडल भाजपा ने विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में मनाया जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
धर्मशाला मंडल भाजपा ने विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में मनाया जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह धर्मशाला पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर आज धर्मशाला मंडल भाजपा द्वारा दाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा जी के नेतृत्व में जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और “भारत माता की जय” व “जय श्री राम” के गगनभेदी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुधीर शर्मा ने कहा, _“यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों पर जनता की मुहर है। बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण और गुंडाराज को नकार कर राष्ट्रवाद और कमल का साथ दिया है। संदेशखाली की बेटियों के आंसुओं का जवाब जनता ने वोट से दिया है।” _ शर्मा ने आगे कहा कि यह जीत 2024 की हैट्रिक के बाद भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल का कार्यकर्ता भी इस राष्ट्रीय उत्सव ...