दुर्गम पांगी घाटी में पहली बार आयोजित किया गया राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह
दुर्गम पांगी घाटी में पहली बार आयोजित किया गया राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह मुख्यमंत्री ने थिरोट-किलाड़ 33 केवी विद्युत लाइन के लिए 45.50 करोड़ रुपये की घोषणा की पांगी बना प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उप-मण्डल, जौ पर 60 रुपये एमएसपी की घोषणा घाटी को 20 नए बस परमिट, बस खरीद पर 40 प्रतिशत उपदान की घोषणा होम-स्टे पंजीकरण पर 50 प्रतिशत उपदान की घोषणा हिमाचल के इतिहास में पहली बार राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन चम्बा जिले की दुर्गम लेकिन मनोरम पांगी घाटी के किलाड़ क्षेत्र में किया गया। हैलीपेड मैदान में भारी संख्या में लोग 78वें हिमाचल दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस.परमार को याद किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में कुल 6 टुकड़ियां शामिल थीं, जिनका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी रविनंदन ने किया। परेड में द्धितीय भारतीय ...