उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का संशोधित प्रवास कार्यक्रम, - Smachar

Header Ads

Breaking News

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का संशोधित प्रवास कार्यक्रम,

 उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का संशोधित प्रवास कार्यक्रम 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के 6 जुलाई से चंबा जिले के प्रवास कार्यक्रम में बदलाव गया है।

उप मुख्य सचेतक के जारी संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 6 जुलाई को सुबह 11.30 बजे कृषि विज्ञान केंद्र सरू का निरीक्षण करेंगे तथा इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात केवल सिंह पठानिया बाद दोपहर 2:00 बजे कूंर पहुंचेंगे जहां पर वह लोगों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह छतराड़ी में रहेगा।

केवल सिंह पठानिया 7 जुलाई को सुबह 10 बजे छतराड़ी से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे परिधि गृह चंबा पहुंचेंगे। वह बाद दोपहर 2:30 बजे खज्जियार को प्रस्थान करेंगे तथा खज्जियार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ खज्जिया झील का निरीक्षण करेंगे। उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह खज्जियार में रहेगा।

उप मुख्य सचेतक 8 जुलाई को सुबह 9 बजे खज्जियार से रैत-ज़िला कांगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं