जिला मुख्यालय चंबा में राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित

 जिला मुख्यालय चंबा में राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें अधिकारी - उपायुक्त मुकेश रेपसवाल 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला मुख्यालय चंबा में राजस्व विभाग से संबंधित एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में राजस्व विभाग में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों बारे विस्तृत चर्चा की गई तथा इस संबंध में उपायुक्त द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारीयों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान के लिए सभी उपमंडलाधिकारी (ना) प्राथमिकता के साथ कार्य करें । उन्होंने विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा के दौरान तकसीम, परिवर्तन, निशानदेही और अतिक्रमण से संबंधित मामलों के वारे में निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपमंडलाधिकारी (ना) मामलों के शीघ्र समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। 

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर प्राप्त राजस्व संबंधी शिकायतों का शीघ्र निपटारा तय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने तहसील स्तर पर विभागीय फील्ड कार्यालय में विभिन्न कार्यों को समयबद्ध निपटारे की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी एसडीएम से उप मंडल स्तर पर ऐसे मामलों की लगातार समीक्षा करें। बैठक में विभिन्न विभागों के पास अतिरिक्त अनुपयोगी भूमि, वन अधिकार , राहत मामले, शिकायत निवारण से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई ।

कार्यवाही का संचालन जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, उपमंडल अधिकारी (ना) चम्बा प्रियांशू खाती, भरमौर कुलबीर सिंह राणा, डलहौजी अनिल भारद्वाज, सलूणी नवीन कुमार सहित विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार वनायब तहसीलदार उपस्थित रहे

 ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग