पांगी में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारीयों बारे बैठक आयोजित

 पांगी में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारीयों बारे बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी (किलाड़) में 15 अप्रैल 2025 को आयोजित किउ जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारीयों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में उपस्थित जिला स्तर के विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उपायुक्त ने राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन में उनके विभागीय दायित्व बारे महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह जनजातीय क्षेत्र पांगी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में हेली पैड में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों के नाट्य दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उपायुक्त ने जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पांगी में अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को इस राज्य स्तरीय आयोजन में अपने विभागीय दायित्व का जिम्मेदारी व गंभीरता से निर्वहन करने वारे निर्देशित करें।

इस अवसर पर एडीएम अमित मेहरा, एसी टू डीसी पीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिपन ठाकुर, उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी नूतन महाजन, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग भाग सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बलबीर सिंह, जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा, कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर