11 वर्षों में वेतन की एक रुपए भी वृद्धि नहीं हुई, आंगनबाड़ी वर्कर उतरेंगी सड़कों पर

11 वर्षों में आंगनबाड़ी के वेतन में एक रुपए की भी वृद्धि नहीं, आंगनबाड़ी वर्कर उतरेंगी सड़कों पर 


(शिमला गायत्री गर्ग ) यूनियन की राज्य अध्यक्ष नीलम जस्वाल, महासचिव वीना शर्मा के साथ साथ जिला ऊना कमेटी अध्यक्ष नरेश शर्मा, अनुराधा, आशा देवी, निर्मल सैनी, सरोज कुमारी और जिला सिरमौर कमेटी की अध्यक्ष श्यामा व महासचिव वीना शर्मा आदि ने बताया कि मौजूदा केंद्र सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज पर काम का बोझ तो आए दिन बढ़ा रही है, लेकिन वेतन वृद्धि और उनकी सुरक्षा की चिंता सरकार को बिल्कुल भी नहीं है।

11 वर्षों में आंगनबाड़ी के वेतन में एक रुपए की भी वृद्धि नहीं की है। सरकार अपने मंत्रियों और विधायकों के वेतन व भत्तों में आए दिन वृद्धि करती है, लेकिन मजदूर वर्ग की लगातार अनदेखी की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तब तक चुप नहीं बैठने वाली, जब तक सरकार उन्हें हरियाणा की तर्ज पर वेतन नहीं देती।

सरकार काम के हर नए फरमान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर थोप देती है। जब वे सरकार के समक्ष अपना हक उठाती हैं, तब उनके कानों पर जूं तक नही रेंगती। आज प्री नर्सरी के चलते आंगनबाड़ी कर्मियों के रोजगार पर बन आई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहले भी अपने हक लिए लड़ी हैं और भविष्य में भी इस लड़ाई को जारी रखेंगी।

उन्होंने विभाग पर आंगनबाड़ी वर्कर्ज के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि 3-3 माह बाद भी केंद्र से मिलने वाला मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं मिलता है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे इस व्यवहार के चलते यूनियन 9 जुलाई को सीटू के बैनर तले इस हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करेगी।

जिला सिरमौर कमेटी की वक्ताओं ने बताया कि इस हड़ताल के समर्थन में जिला मुख्यालय के साथ साथ शिलाई, पांवटा साहिब, राजगढ़ में भी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पूरे जिला में सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं, जिला ऊना कमेटी भी जगह जगह प्रदर्शन कर सड़कों पर अपनी मांगों के समर्थन में उतरेंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त