होली में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

 होली में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित


हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आज टूरिज्म पार्क होली में कामगारों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भमौरी विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि सरकार ने कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर में लगभग 1 करोड़ 22 लाख की वित्तीय सहायता कामगारों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी कामगारों से अपील की कि सभी पंजीकृत कामगार अपने पंजीकरण की ई केवाईसी (आधार वेरिफिकेशन) श्रम कल्याण अधिकारी जिला चंबा के कार्यालय में करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि भविष्य में पंजीकृत कामगारों को कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार वेरिफिकेशन का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार वर्ष 2025 26 में श्रमिकों को डिजिटल कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि कल्याण बोर्ड में अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण करना सुनिश्चित बनाएं ताकि उन्हें कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।  

शिविर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से पात्र लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे भी वितरित किए गए

इस अवसर पर सुरजीत सिंह निदेशक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कमारी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर