कामगारों के लिए साहू में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

 कामगारों के लिए साहू में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

शिविर में विधायक नीरज नैय्यर बतौर मुख्यातिथि रहे उपस्थित


हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के द्वारा ग्राम पंचायत साहू-पधर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के लिए एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक नीरज नैय्यर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि पात्र लोगों का कल्याण बोर्ड में अधिक से अधिक पंजीकरण करना सुनिश्चित बनाएं ताकि लोग योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें। उन्होंने कल्याण बोर्ड की ओर से कामगारों के उत्थान के लिए चलाई जा रही 14 विभिन्न योजनाओं का ज़िक्र करने के साथ साथ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की। शिविर में विधायक नीरज नैय्यर ने कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से कामगारों को इंडक्शन चूल्हे और सोलर लैंप भी वितरित किए।


इस जागरूकता शिविर की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न वित्तीय लाभ देने के लिए तत्वर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को एक वर्ष की अवधि के दौरान जिला चंबा में 3 करोड़ 50 लाख की वित्तीय सहायता पंजीकृत लाभार्थियों को प्रदान की गई है जबकि विधानसभा क्षेत्र चंबा में लगभग 1 करोड़ 50 लाख की वित्तीय सहायता कामगारों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत कामगारों को निकट भविष्य में डिजिटल कार्ड भी प्रदान किये जायेंगे, जिसके लिए वित्त वर्ष 2025-26के बजट में एक करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि कामगारों को डिजिटल कार्ड जारी करने से बोर्ड की प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत साहू पदर पूजा देवी, प्रधान ग्राम पंचायत कीड़ी मदन लाल साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित र

हे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर