फिर झूठी घोषणाएं करने आ रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

 फिर झूठी घोषणाएं करने आ रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

अपने चंबा दौरे के दौरान मैहला और परेल में किया भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार को अपने चंबा प्रवास के दौरान भरमौर पहुँचे और यहाँ मैहला में तीन मंडलों के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। भाजपा 13 करोड़ से अधिक सदस्यों वाला लोकतांत्रिक संगठन है। देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। हिमाचल में भी हमने निर्धारित 15 लाख सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर इससे कहीं अधिक सदस्य बनाए हैं। 


मुझे खुशी है कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी के काम को बहुत ईमानदारी से निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आपका ये परिश्रम निर्रथक नहीं जाएगा। व्यवस्था पतन का ये दौर जल्द समाप्त होने वाला है। झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार आज डगमगाई हुई है। इनको समझ ही नहीं आ रहा है कि कैसे सरकार चलाएं। हम मामूली अंतर से पीछे रह गए। सत्ता पक्ष हमारी आवाज को नहीं दबा सकता है। हम जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे।

आज सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जनता का भरोसा कांग्रेस सरकार से उठ चुका है। ये फिर आपके बीच आएंगे और झूठे वायदे कर आपको बरगलाने का प्रयास करेंगे। चुनावों से पूर्व भी इन्होंने झूठ बोला और अब भी झूठ बोलकर सरकार चलाना चाहते हैं लेकिन जनता ने अब अढाई साल में ही इनको परख लिया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में जो विकास हमारी सरकार के समय हुआ वो आज से पहले कोई नहीं कर पाया। मुख्यमंत्री सिर्फ सैर सपाटे के लिए आते हैं और झूठी घोषणाएं करके जाते हैं। आज ये सड़कों का जाल दुर्गम पहाड़ों पर भी बिछा है तो इसका एक एक पैसा केंद्र से आया है। आपने आज ऐसा विधायक चुनकर भेजा है जो वाई वन गेट टू स्कीम है। एक तो ये विधायक का काम बखूबी निभा रहे हैं और दूसरा विशेषज्ञ चिकित्सक होने के नाते भी इस दुर्गम इलाके में भी आपके घर द्वार मुफ्त सेवा कर रहे हैं। ये न केवल यहां की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाना जानते हैं बल्कि जहां सरकार डॉक्टर नहीं भेज पा रही है वहां ये सेवाएं अपनी जनता को दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही जुझारू नेता हमें चाहिये जो लोगों की सेवा कर सके। बाद में उन्होंने परेल में भी जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि जनमंच जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम को बंद कर कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जनता के दुःख दर्द सुनने ही बंद कर दिये हैं। शिमला के दूरदराज कुपवी में जंगली मुर्गा कांड के बाद हुई फज़ीहत से शायद सरकार अपना गांव के द्वार कार्यक्रम करना ही भूल गई है। इनके पास विकास करने के लिए न पैसा है और न नीति। आज केंद्र से नाबार्ड, सी.आर.एफ., ए.डी बी., वर्ल्ड बैंक, समग्र शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को पैसा केंद्र से आ रहा है। सड़कों के लिए अरबों रुपये हर महीने आ रहे हैं लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री कहते हैं कि केंद्र कोई मदद नहीं कर रहा। कोई भी सरकार काम करने के लिए चुनी जाती है लेकिन ये ऐसी पहली सरकार है जो काम बंद करने के लिए जानी जाएगी। हमारे खोले 2000 संस्थान इन्होंने बंद किये। इस दौरान उनके साथ डल्हौजी से विधायक डी एस ठाकुर और भरमौर के विधायक डॉ जनक राज भी उपस्थित रहे। परेल में 32 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी जॉइन कर ली जिनका पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हार डालकर स्वागत किया।

नेता प्रतिपक्ष ने कुलदीप कुमार जी की शहादत पर जताया दुःख

नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल के वीर सपूत हमीरपुर जिला के नादौन विधान सभा क्षेत्र के कोहलवीं गांव निवासी कुलदीप कुमार जी की शहादत पर शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए कुलदीप जी ने अपने प्राणों की आहुति दी है। पूरा देश कुलदीप जी का ऋणी है। कुलदीप जी की शहादत पर समस्त प्रदेशवासियों को गर्व है। उनके अविस्मरणीय योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष ने मंगलौर पुल अतिशीघ्र सही करने के दिए निर्देश

जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बंजार और सराज के बालीचौकी को आपस में जोड़ने वाले औट-लुहरी-रामपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 के ऊपर बने मंगलौर पुल के क्षतिग्रस्त होने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से बात कर यातायात सुविधा बहाल करने के लिए तत्काल अस्थाई निर्माण कर वैकल्पिक मार्ग बहाल किया जाए का निर्देश दिया जिससे स्थानीय जनता और फंसे हुए पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। साथ ही बंजार के विधायक श्री सुरेंद्र शौरी जी को भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेने और मार्ग बहाली कार्य में सहयोग करने और संबंधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रबंधन को जल्द स्थाई समाधान निकालने का आग्रह किया 

है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस