रैहन चौक की हाई मास्ट लाइट बनी शोपीस, एक साल से अंधेरे में खेल मैदान
रैहन चौक की हाई मास्ट लाइट बनी शोपीस, एक साल से अंधेरे में खेल मैदान खिलाड़ियों, युवाओं और स्थानीय लोगों में रोष, दुकानदार बोले—सहयोग देने को भी तैयार ! ज्वाली : राजेश कतनौरिया / बिकास खंड फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत रैहन के स्थित खेल मैदान के पास वर्ष 2021 में स्थापित की गई हाई मास्ट लाइट पिछले करीब एक वर्ष से बंद पड़ी है, जिसके चलते क्षेत्र के खिलाड़ियों, युवाओं और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाखों रुपये की लागत से लगाई गई यह लाइट अब केवल शोपीस बनकर रह गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम होते ही मैदान में बड़ी संख्या में युवा दौड़ लगाने, बच्चे खेलने और बुजुर्ग सैर के लिए पहुंचते हैं। लेकिन लाइट बंद होने के कारण अंधेरा छा जाता है, जिससे गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं और मैदान सुनसान हो जाता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त की जाती, तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। ज...