संदेश

चुराह के युवा चिकित्सक डॉ. अवधेश पंडित को दिल्ली में मिला ‘राष्ट्रीय अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’, क्षेत्र का नाम किया रोशन

चित्र
 चुराह के युवा चिकित्सक डॉ. अवधेश पंडित को दिल्ली में मिला ‘राष्ट्रीय अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’, क्षेत्र का नाम किया रोशन चुराह (चंबा): चुराह विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांव डोभ से संबंध रखने वाले युवा चिकित्सक डॉ. अवधेश पंडित को आज नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित ‘Award of Excellence’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे चुराह क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। डॉ. अवधेश पंडित वर्तमान में IMA Ayus जिला चंबा के अध्यक्ष होने के साथ-साथ Dr. Avdhesh Medicity & Panchkarma Hospital, भंजराड़ू के निदेशक एवं मुख्य चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले भी डॉ. पंडित ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह सांसद मोबाइल मेडिकल यूनिट में प्रभारी के रूप में वर्ष 2022 से 2025 तक सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चुराह के दुर्गम एवं सड़क सुविधा से वंचित क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं, दवाइयां एवं रक्त जांच की सुविधाएं उपलब्ध करवाने...

एन डी एंड पी एस एक्ट के मामले में एक उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

चित्र
 एन डी एंड पी एस एक्ट के  मामले में एक  उदघोषित अपराधी गिरफ्तार (नूरपुर:-विनय महाजन)   पुलिस जिला नूरपुर में वांछित एवं उदघोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पी ओ सैल पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने एक उदघोषित अपराधी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैl यह जानकारी एडिशनल एसपी नूरपुर डीसी वर्मा द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई है जिसमें मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मनीष पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी गांव कोटला मंगवाल, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, आयु 21 वर्ष को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने का सफलता प्राप्त की है l  उक्त आरोपी के विरुद्ध  एफ आई आर  173/2019, धारा 21 एन डी पी एस एक्ट  पुलिस थाना डमटाल  में अभियोग पंजीकृत है।आरोपी को माननीय न्यायालय जे एम एफ सी इन्दौरा द्वारा दिनांक 01.10.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तार घोषित अपराधी को इंदौरा  की अदालत में रिमांड के लिए  पेश किया जाएगाl

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा दिवंगत उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

चित्र
 पुलिस जिला नूरपुर द्वारा दिवंगत उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि*  (नूरपुर:-विनय महाजन) पुलिस जिला नूरपुर, हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के जिला ऊना के पुलिस थाना भरवाईं में तैनात उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त करते हुए आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की l दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु पुलिस पोस्ट नगरोटा सूरियां के अंतर्गत उनके आवासीय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस जिला नूरपुर के सभी रैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय श्री राजेश कुमार  की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं पुलिस विभाग के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया गया।पुलिस जिला नूरपुर इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।यह जा...

12 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

चित्र
  12 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन परिसर एवं कण्डाघाट, अर्की, कसौली, नालागढ़ न्यायालय परिसर में 12 दिसम्बर, 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी। प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाउंस मामले, वाहन चालान धन वसूली के मामले आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन और भतों और सेवानिवृत्ति से संबधित मामलों की सुनवाई कर निपटारा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, का भी लोक अदालत में निपटारा भी किया जाएगा। प्रशान्त सिंह नेगी ने कहा कि लोक अदालत मे समय एवं धन की बचत होती है। यहां न्यायालय शुल्क भी नही लगता और पुराने मामलों का न्यायालय शुल्क वापस हो जाता ...

बच्चों को बताया पॉक्सो अधिनियम व किशोर न्याय कानून का महत्व

चित्र
  बच्चों को बताया पॉक्सो अधिनियम व किशोर न्याय कानून का महत्व विद्यालयों में प्रदर्शित हो चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर - शरद कुमार लगवाल सोलन ज़िला के 30 विद्यालयों में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूक किए गए छात्र बच्चों के साथ होने वाले शोषण और ऑनलाइन अपराधों से बचाव के लिए उन्हें अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के विषय में जागरूक किया जाना  आवश्यक है। इसी उद्देश्य के दृष्टिगत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोलन के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के देशव्यापी स्कूल जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। यह अभियान बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम), 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूकता करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ...

निर्भीक, निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता ही समाज के प्रति मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी - मुकेश अग्निहोत्री

चित्र
  निर्भीक, निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता ही समाज के प्रति मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी - मुकेश अग्निहोत्री प्रो. वेपा राव स्मृति व्याख्यान में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए पत्रकारिता के अनुभव, कहा- खबर खोजने का संघर्ष हमेशा जारी रहना चाहिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पत्रकारिता का मूल आधार निर्भीकता, निष्पक्षता और ईमानदारी है। पत्रकारों को बिना किसी दबाव के दमदार तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कानूनों का पालन करना बेहद जरूरी है, लेकिन खबरों की तलाश और सच्चाई सामने लाने का संघर्ष निरंतर जारी रहना चाहिए। उप मुख्यमंत्री शनिवार को गेयटी थियेटर के गॉथिक हॉल में प्रोफेसर वेपा राव फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रो. वेपा राव जीवन परिचय एवं स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजकों ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रो. वेपा राव का पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्या...

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्र
  सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ऊना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान, 2026 के अंतर्गत जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों में 31 अक्टूबर को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के साथ अभियान के प्रथम चरण (26 से 31 अक्टूबर, 2026) का समापन हुआ। अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ऊना नेहा शर्मा ने “कानून जानो, बचपन बचाओ” विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। आदर्श पब्लिक स्कूल, पंडोगा में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (IV), ऊना उर्वशी ने “मेरा बचपन, मेरा अधिकार” विषय पर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंदौरा में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (II), अंब तान्या ने “कानून जानो, बचपन बचाओ” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसी कड़ी में संस्कार भलैठी स्कूल, बंगाणा में उप मुख्य विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता श्री परवीन चैधरी ने “सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन” विषय पर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथड़ी में सहायक विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता श्री विका...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: