राष्ट्रपति मुर्मू पहुँची हिमाचल
राष्ट्रपति मुर्मू पहुँची हिमाचल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मंगलवार को शिमला पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम हुआ। राष्ट्रपति के साथ उनके परिवार के 8 सदस्य सहित कुल 28 लोग आए हैं, जिन्हें लेकर 4 चॉपर शिमला में लैंड हुए। राष्ट्रपति के चॉपर ने कल्याणी हेलिपैड पर लैंड किया। यहां से वह मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट गईं। राष्ट्रपति मुर्मू अपने परिवार के सदस्यों सहित मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में 4 दिन रुकेंगीं। वह कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी और मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू सहित मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे।20 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन लोगों को समर्पित करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति भवन सालभर लोगों के लिए खुला रहेगा। लोग यहां आकर राष्ट्रपति निवास को करीब से देख सकेंगे। इसे देखने के लिए लोगों को फीस अदा करनी होगी। भारतीय के लिए फीस 50 रुपए तय की गई है, जबकि विदेशी पर्यटकों को 150 रुपए शुल्क अदा करना होगा।
कोई टिप्पणी नहीं