इंटीग्रेटेड फार्मिंग कर सालाना 5 लाख तक कमा रहे यह किसान, एक ही प्लॉट में मछली-मुर्गी पालन

 इंटीग्रेटेड फार्मिंग कर सालाना 5 लाख तक कमा रहे यह किसान, एक ही प्लॉट में मछली-मुर्गी पालन


किसानों को खेती के उन तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिनसे खेती की लागत कम हो और आमदनी ज्यादा हो. समेकित कृषि प्रणाली भी ऐसा ही मॉडल है. इसमें एक ही खेत में फसल उगाने, खाली बचे खेत में पशुपालन करने, तालाब बनाकर मछली पालन और घर के पीछे मुर्गी पालन करने की सलाह दी जाती है. गया के एक ऐसे ही किसान हैं जो पिछले 3 साल से इंटीग्रेटेड फार्मिंग कर रहे हैं और महीने का लगभग 40 हजार तक कमाई कर रहे हैं.

तीन बीघा खेत में मुर्गी, मछली, गाय और बत्तख पालन के साथ करते हैं जैविक खेती58 वर्षीय किसान सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने गया शहर के चंदौती इलाके में तीन बीघा में फॉर्म हाउस बनाया है. इसमें मुर्गी पालन के साथ-साथ मछली पालन, गाय पालन, बत्तख पालन और जैविक विधि से सब्जी की खेती कर रहे हैं समेकित खेती से इन्हें सालाना लगभग 4 से 5 लाख रुपए तक की कमाई हो रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि इन्हें मार्केटिंग के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता है. लोग खुद इन के फॉर्म हॉर्स पर पहुंच जाते हैं और शुद्ध सब्जी, मछली, मुर्गा आदि खरीद लेते हैं

किसान सुरेंद्र प्रसाद मेहता बताते हैं कि गाय के गोबर का वर्मी कंपोस्ट तैयार कर सब्जी की खेत में डालते हैं. दूध होता है सो अलग.जबकि मुर्गी और बत्तख पालन से इन्हें दोहरा मुनाफा हो जाता है. मुर्गी और बत्तख के बीट का इस्तेमाल मछली पालन के लिए करते हैं. आज इनके फॉर्म हाउस पर विभिन्न तरह की जैविक सब्जियों का उत्पादन हो रहा है. वे बताते हैं किलगभग 2 बीघा में सब्जियों की खेती कर रहे हैं. गया शहर के आसपास रहने वाले लोग अगर शुद्ध सब्जी और मांस-मछली खरीदना चाहें तो इनके मोबाइल नम्बर- 9631332679 पर संपर्क कर सकते हैं.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी

स्कूल शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने वाला प्रबंधक गिरफ्तार