पोषक अनाज पर उद्यमिता विकास" विषय पर कृषि प्रसार अधिकारियों को किया प्रशिक्षित

पोषक अनाज पर उद्यमिता विकास  विषय पर कृषि प्रसार अधिकारियों को किया प्रशिक्षित



सुंदरनगर : कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में  पोषक अनाज पर उद्यमिता विकास विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य डॉ प्राची, समस्त प्रशिक्षण अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे|

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ० नरेश ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि विभाग के 19 कृषि प्रसार अधिकारियों ने भाग लिया। डॉ० प्राची ने प्रतिभागियों को पोषक अनाजों की महत्ता तथा उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों व खाद्य सुरक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जहां कृषि विज्ञान केन्द्र सुंदरनगर के प्रभारी डॉ पंकज सूद ने विभिन्न प्रकार के पोषक अनाजों  की पहचान तथा उनका वैज्ञानिक विधि द्वारा उत्पादन पर चर्चा की, वहीं डॉ० सतीश गुलेरिया ने पोषक अनाजों पर उद्यमिता का दायरा व प्राथमिक एवं द्वितीयक  प्रसंस्करण बारे प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दूसरे दिन डॉ कल्पना आर्य द्वारा पोषक अनाजों से तरह-तरह के व्यंजनों को बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन डॉ बी० डी० शर्मा ने पोषक अनाजों की ब्रांडिंग, लेबलिंग पैकेजिंग और मार्केटिंग तथा  पोषक अनाजों की डिजिटल मार्केटिंग और इनकी आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन बारे चर्चा की।

इस दौरान यशपाल चंदेल स्टार्टअप उद्यम ने पोषक अनाजों के क्षेत्र में मौजूदा उद्यमियों के साथ अपनी साझेदारी के अनुभव सांझा किए। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पोषक अनाजों की फसलों के खेतों का भ्रमण भी करवाया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद