संदेश

चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में भक्तिमय होली उत्सव आयोजित

चित्र
चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में भक्तिमय होली उत्सव आयोजित चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में होली के पावन अवसर पर कल सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा द्वारा उद्घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत चंबा के समस्त सनातनी परिवारों की ओर से मंदिर परिसर में एकत्र होकर भगवान श्री लक्ष्मी नाथ जी को होली अर्पित कर उत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान  लता शर्मा एवं रोहित शर्मा की भजन मंडलियों द्वारा पारंपरिक होली गायन प्रस्तुत किया गया, जिससे समूचा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भजन-संगीत में भाव-विभोर होकर भगवान के चरणों में गुलाल एवं पुष्प अर्पित करते रहे। बाद में श्रद्धालुओं ने भगवान जी के समक्ष फूलों एवं गुलाल की होली खेली तथा प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर मंडप में सतरंगी गुलाल की छटा बिखर गई, जिससे वातावरण अत्यंत मनोहारी एवं आध्यात्मिक दिखाई दिया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक परं...

राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी, शिक्षा खंड कियानी में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

चित्र
  राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी, शिक्षा खंड कियानी में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विविध कार्यक्रम आयोजित राजकीय प्राथमिक पाठशाला दर कोटी शिक्षा खंड कियानी में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया  कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अभिभावक सहभागिता तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा। बैठक की अध्यक्षता  आशा कुमारी स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने की l  सर्वप्रथम विद्यालय में पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को समय पर निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान की गईं, ताकि वे सत्र के प्रारंभ से ही नियमित रूप से अध्ययन कर सकें। इस अवसर पर बच्चों में नए सत्र के प्रति उत्साह और लगन देखने को मिली। इसके उपरांत “ शिक्षा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों के साथ बच्चों की शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से “पहली शिक्षक माँ”की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया गया कि बच्चे के जीवन की पहली प...

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा की बैठक में सरकार के खिलाफ रोष

चित्र
  पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा की बैठक में सरकार के खिलाफ रोष पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा खंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष लेख राज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चम्बा शहर और ग्रामीण इकाई के पेंशनरों ने भारी संख्या में भाग लिया और सरकार के प्रति अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि 70 वर्ष से कम आयु के पेंशनर, जो 2016 तक सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित रखा गया है। पेंशनरों को लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन की बकाया राशि अभी तक नहीं मिली है। सरकार द्वारा डी.ए. की किस्तों की अधिसूचना जारी न होने पर भी नाराजगी जताई गई। वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन भी अभी तक निर्धारित नहीं की गई है, जबकि एक साल का समय बीत चुका है। उनके मामले ए.जी. कार्यालय में लंबित पड़े हैं। चिकित्सा बिलों का भुगतान बजट की कमी के कारण विभिन्न कार्यालयों में लंबे समय से अटका हुआ है। बैठक में बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया। साथ ही इसे जनता के हित के विरुद्ध बताते हुए तुरंत रोकन...

नशे के खिलाफ सामुहिक सहभागिता जरूरी, मिलकर लड़ना होगा- आशीष बुटेल

चित्र
  नशे के खिलाफ सामुहिक सहभागिता जरूरी, मिलकर लड़ना होगा- आशीष बुटेल पालमपुर के राज्य स्तरीय होली महोत्सव-2026 में रन फॉर पालमपुर का आयोजन हुआ पालमपुर नशे के खिलाफ लड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। सामुहिक सहभागिता से इसे काबू पाया जा सकता है। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने आज यह अपील करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय होली महोत्सव में इस साल कई नई पहल शुरु की है। इसमें से चिट्टे के खिलाफ रन फॉर पालमपुर मैराथन का आयोजन भी शामिल है।  उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस साल महोत्सव में महानाटी और मिस पालमपुर के तौर पर नए आयोजनों को शामिल करवाया गया है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रशासन को शुभकामनाएं भी दी।  नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘रन फॉर पालमपुर’ का आयोजन प्रातः 8:30 बजे किया गया। इस कार्यक्रम को विधायक आशीष बुटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह आयोजन होली उत्सव-2026 के अंतर्गत होली मेला कमेटी पालमपुर द्वारा किया गया। दौड़ का शुभारंभ पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से हुआ। जिसमें व...

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की देश व प्रदेशवासियों को होली की बधाई।

चित्र
  विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की देश व प्रदेशवासियों को होली की बधाई। शिमला : गायत्री गर्ग / हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रदेश तथा देशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली भारत का एक अत्यंत प्राचीन पर्व है जो होली, होलिका या होलाका के नाम से जाना जाता है। बसंत ऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला रंगों का यह त्यौहार बसंतोत्सव और काम – महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। पहले दिन को होलिका जलाई जाती है जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन जिसे प्रमुखत: धुलेंडी व धुरहड़ी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं लोग एक – दूसरे पर रंग अबीर – गुलाल इत्यादि फैंकते हैं तथा ढोल बजाकर होली के गीत गाते व एक – दूसरे को मिठाईयाँ भी बांटते हैं। राग – रंग का यह लोकप्रिय पर्व बसंत का संदेशवाहक भी है।         कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि देवभूमि हिमाचल मेलों व त्यौहारों का प्रदेश है जिसके कारण हमारा प्रदेश देश- विदेश में विख्यात है। मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्व सांस्कृतिक विरासत के द्योतक हैं जो न केवल पारस्परिक सौ...

डीएवी कॉलेज कांगड़ा की छात्रा कनिष्का सेन ने एचपीयू में हासिल किया छठा स्थान

चित्र
डीएवी कॉलेज कांगड़ा की छात्रा कनिष्का सेन ने एचपीयू में हासिल किया छठा स्थान नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचल प्रदेश के गांव गियोरा तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा की निवासी कनिष्का सेन ने डी ए वी कॉलेज काँगड़ा की छात्रा के रूप में एम.एससी. वनस्पति विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है।कनिष्का सेन की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा कॉलेज के सहयोगी वातावरण को दिया।कनिष्का ने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई। कॉलेज प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैl यह उपलब्धि न केवल डीएवी कॉलेज कांगड़ा बल्कि पूरे नूरपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

श्री बृज राज स्वामी मंदिर में फूलों की होली के आयोजन में प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम का लुफ्त उठाया

चित्र
  ऐतिहासिक श्री बृज राज स्वामी मंदिर में फूलों की होली के आयोजन में प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम का लुफ्त उठाया   नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर के प्रांगण में सोमवार को दो दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन आगाज हर साल की तरह इस वार भी फूलों की होली के साथ हुआ। राजा साहब दशहरा एवं रामलीला क्लब द्वारा व जनता के हजूम के सहयोग से फूलों व इत्र व लड्डुओं की होली मनाई गई। प्रदेश के इस ऐतिहासिक श्री कृष्ण के साथ मंदिर में विराजमान मीराबाई की प्रतिमा के साथ भी श्रद्धालुओं ने फूलो की होली लुफ्त उठायाl इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ साथ आस पास के क्षेत्र के लोगों ने भी बढचढ कर भाग लिया। श्रीकृष्ण भक्तों में फूलों की होली को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलाl इस मौके पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, पूर्व विधायक अजय महाजन, डीआईजी सौम्या सांबशिवन, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा व एसडीएम अरूण शर्मा सहित कई गणमान्य लोग व भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान पंजाब के प्रसिद्ध भजन गायक टीनू सिंह ने अपनी सुरीले भजनों से मौ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: