चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में भक्तिमय होली उत्सव आयोजित
चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में भक्तिमय होली उत्सव आयोजित चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में होली के पावन अवसर पर कल सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा द्वारा उद्घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत चंबा के समस्त सनातनी परिवारों की ओर से मंदिर परिसर में एकत्र होकर भगवान श्री लक्ष्मी नाथ जी को होली अर्पित कर उत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान लता शर्मा एवं रोहित शर्मा की भजन मंडलियों द्वारा पारंपरिक होली गायन प्रस्तुत किया गया, जिससे समूचा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भजन-संगीत में भाव-विभोर होकर भगवान के चरणों में गुलाल एवं पुष्प अर्पित करते रहे। बाद में श्रद्धालुओं ने भगवान जी के समक्ष फूलों एवं गुलाल की होली खेली तथा प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर मंडप में सतरंगी गुलाल की छटा बिखर गई, जिससे वातावरण अत्यंत मनोहारी एवं आध्यात्मिक दिखाई दिया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक परं...