संदेश

मंडी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हाइड्रा से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 घायल

चित्र
  मंडी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हाइड्रा से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 घायल मंडी : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पुलिस थाना बल्ह क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकरा गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचपी 82-8322 नंबर की कार नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। कार में पांच युवक सवार थे और वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अनिल कुमार (28) निवासी पलाही, रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हरीश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद AIIMS बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहु...

कोटला मारपीट मामले में फौजी ने तोड़ी चुप्पी,मां ने स्वयं अपने सिर पर चोट पहुंचाई, मुझे फंसाया जा रहा, मारपीट नहीं सिर्फ बहस हुई

चित्र
कोटला मारपीट मामले में फौजी ने तोड़ी चुप्पी,मां ने स्वयं अपने सिर पर चोट पहुंचाई, मुझे फंसाया जा रहा, मारपीट नहीं सिर्फ बहस हुई  ​ नूरपुर (कांगड़ा): कोटला के नेरा गांव में अपनी मां और बहन के साथ मारपीट का केन्द्र रहे फौजी प्रदीप कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है। प्रदीप कुमार ने सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए इसे घर का अंदरूनी विवाद बताया है। ​ "जमीन और संपत्ति का है विवाद" प्रदीप कुमार का कहना है कि यह पूरा मामला पिछले काफी समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद से जुड़ा है। उसने बयान दिया कि उसकी बहनें और परिवार के कुछ अन्य सदस्य उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। जब भी मैं छुट्टी पर अपने घर आता हूं तो यह मुझसे लड़ाई करते हैं और कहते हैं कि तुझे नौकरी से ही निकलवा देंगें कोई केस लगवा कर । ​ बयान के मुख्य अंश: ​ मारपीट का खंडन: प्रदीप ने कहा, "मैंने मां या बहन पर कोई जानलेवा हमला नहीं किया। उस दिन सिर्फ बहस हुई थी और फिर मैं बाज़ार चला गया था। मेरे ऊपर लगाए गए सिर पर गहरे...

बंगाल की जनता ने नकारी ममता, भजपा की जनहित नित्तीयों के ऊपर लगाई मोहर: दिनेश निखिल

चित्र
बंगाल की जनता ने नकारी ममता, भजपा की जनहित नित्तीयों के ऊपर लगाई मोहर: दिनेश निखिल पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों के बाद देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की इस जीत का असर साफ देखा जा रहा है। ​ प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार ​भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश निखिल ने इस ऐतिहासिक सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (प्रभारी) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ​उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों और संगठन के जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम का परिणाम है। ​ "यह जनता की जीत है" ​दिनेश निखिल ने पश्चिम बंगाल के परिणामों पर विशेष रूप से जोर देते हुए कहा: ​"यह जीत मात्र भारतीय जनता पार्टी की नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की उस जनता की जीत है जिन्होंने वर्षों के इंतजार के बाद सही मायने में लोकतंत्र को चुना है। आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाज...

भाजपा की जीत पर जश्न, रविंद्र धीमान ने दी बधाई

चित्र
  भाजपा की जीत पर जश्न, रविंद्र धीमान ने दी बधाई भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में शानदार जीत दर्ज करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि वहां की जनता ने बदलाव और विकास के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। धीमान ने कहा कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि पार्टी की नीतियां देश के हर कोने में स्वीकार की जा रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में लोग कांग्रेस सरकार से निराश हैं और आने वाले चुनावों में यहां भी कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की ...

आईआईटी मंडी का ‘प्रयास 4.0’ कार्यक्रम, एआई-रोबोटिक्स सीखने का सुनहरा अवसर

चित्र
  आईआईटी मंडी का ‘प्रयास 4.0’ कार्यक्रम, एआई-रोबोटिक्स सीखने का सुनहरा अवसर  मंडी :अजय सूर्या /                                 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने अपने सतत शिक्षा केंद्र (सीसीई) के माध्यम से ‘प्रयास 4.0’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक माह का आवासीय कार्यक्रम जुलाई 2026 में आईआईटी मंडी परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार, तकनीकी दक्षता और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करना है। इसमें एआई, रोबोटिक्स और आईओटी जैसे क्षेत्रों में सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें भाग लेने के लिए पूर्व तकनीकी अनुभव अनिवार्य नहीं है। चार सप्ताह के इस कोर्स में प्रतिभागियों को एम्बेडेड सिस्टम, सेंसर तकनीक और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, संस्थान की अत्याधुनिक लैब सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। सीसीई प्रमुख तुषार जैन के अनुसार, यह पहल युवाओं को आधुनिक तकनीकों में नवप्रवर्तक बनाने की दिशा म...

भाजपा की प्रचंड जीत पर शीर्ष नेतृत्व का आभार, कार्यकर्ताओं को बधाई : विनय शर्मा

चित्र
भाजपा की प्रचंड जीत पर शीर्ष नेतृत्व का आभार, कार्यकर्ताओं को बधाई : विनय शर्मा धर्मशाला हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा ने पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन , केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह  एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है। धर्मशाला से जारी बयान में  विनय शर्मा ने कहा, _“यह जीत प्रधानमंत्री मोदी  के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ मंत्र और गरीब कल्याण की नीतियों पर जनता-जनार्दन की मुहर है। बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और गुंडाराज को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है।”_ उन्होंने कहा कि संदेशखाली की बहन-बेटियों के साथ हुए अन्याय, रामनवमी शोभायात्राओं पर हमले और कटमनी कल्चर के खिलाफ बंगाल की जनता ने बैलेट के माध्यम से करारा जवाब दिया है। _“यह लोकतंत्र की जीत है। जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति का युग समाप्त हो चुका है।”_ ...

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज की शिरकत में बीजेपी ने जीत का जश्न मनाया नूरपुर

चित्र
  कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज की शिरकत में बीजेपी ने जीत का जश्न मनाया नूरपुर   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर देश के तीन राज्यों मे बीजेपी की प्रचण्ड जीत पर नूरपुर मेंआज शाम को हिमाचल पथ परिवहन निगम के अंतर राज्य बस स्टैंड पर नूरपुर मे भाजपा का जश्न चौगान बस स्टैंड पर आतिशबाजी व हर्षो उलास के साथ कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाँटे l इस अवसर पर कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डा राजीव भारद्वाज और विधायक रणबीर निक्का नूरपुर के नेतृत्व में जश्नजीत की खुशी में नारेबाजी समर्थकों में दिखाई दी l इस अवसर पर कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज बोले ममता बनर्जी के शासन से जनता को राहत मिली है l भारद्वाज ने भाजपा की जीत को बताया जनता के विश्वास की जीत और तीन राज्यों की सफलता के बाद पंजाब-हिमाचल में भी सरकार का दावा बोला आगामी सरकार दोनों राज्यों में भाजपा की होगी उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और नीतियों का परिणाम बंगाल में बदलाव का शंखनाद है l भाजपा की प्रचंड जीत पर नूरपुर में जोरदार जश्न जनविश्वास, राष्ट्रवाद और विकास की जीत—मोदी...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: