संदेश

रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वां हिमाचल दिवस

चित्र
  रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वां हिमाचल दिवस  जिला स्तरीय समारोह में अनिरुद्ध सिंह ने किया ध्वजारोहण  जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।  जनता को 78वें हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नशे को रोकने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर कदम उठा रही है। सत्ता में आते ही वर्तमान प्रदेश सरकार ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट को लागू किया है। इस कानून के लागू होने के बाद ऐसे लोगों की गिरफ्तारी हुई जो बार-बार नशे के काले कारोबार में शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सरकार ने नशे के पीड़ित और अपराधियों में अंतर करने के लिए एचपी एंटी ड्रग एक्ट विधानसभा से पास किया है जिसके माध्यम से नशे के दलदल में फंसे व्यक्तियों को फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा रहे है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फाॅर्स भी बनाई जा रही है।   ग्रामीण ...

दुर्गम पांगी घाटी में पहली बार आयोजित किया गया राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

चित्र
  दुर्गम पांगी घाटी में पहली बार आयोजित किया गया राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह मुख्यमंत्री ने थिरोट-किलाड़ 33 केवी विद्युत लाइन के लिए 45.50 करोड़ रुपये की घोषणा की पांगी बना प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उप-मण्डल, जौ पर 60 रुपये एमएसपी की घोषणा घाटी को 20 नए बस परमिट, बस खरीद पर 40 प्रतिशत उपदान की घोषणा होम-स्टे पंजीकरण पर 50 प्रतिशत उपदान की घोषणा हिमाचल के इतिहास में पहली बार राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन चम्बा जिले की दुर्गम लेकिन मनोरम पांगी घाटी के किलाड़ क्षेत्र में किया गया। हैलीपेड मैदान में भारी संख्या में लोग 78वें हिमाचल दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस.परमार को याद किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में कुल 6 टुकड़ियां शामिल थीं, जिनका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी रविनंदन ने किया। परेड में द्धितीय भारतीय ...

ऊना में लगेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट : कृषि मंत्री

चित्र
  ऊना में लगेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट : कृषि मंत्री ऊना में हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ऊना स्कूल मैदान में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिलावासियों को दी बधाई ऊना कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर विकासात्मक योजनाओं पर झांकियां निकाली गई तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। प्रो. चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में ऊना जिलावासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी और हिमाचल के गठन और विकास में योगदान देने वाले सभी महान नायकों की पुण्य स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज़ादी के 8 माह बाद, 15 अप्रैल, 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों के विलय के साथ हिमाचल केंद्र शासित चीफ कमीश्नर प्रोविंस के रूप में अस्तित्व में आया था। उन्होंने तब से अब तक कि हिमाचल की विकास गाथा में प्रदेश में ...

मंडी में उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

चित्र
  मंडी में उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली शानन पावर परियोजना हमारी है और इस मसले में हम एक इंच भी पीछे हटने वाले नहीं हैं- मुकेश अग्निहोत्री मंडी हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पूरे उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया और आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। उपमुख्यमंत्री इससे पहले शहीद स्मारक भी गए। वहां पर उन्होंने वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्र पिता महात्मा गाधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भी पुष्पांजलि दी।   इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी जिला में स्थित शानन पावर प्रोजैक्ट हिमाचल का है और यह हिमाचल को मिलना चाहिए। शानन को पंजाब से वापस लेने की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। इस मसले...

हेल्थ रिसर्च में एक हजार दोस्तों की होगी ग्रुप: शांडिल

चित्र
  हेल्थ रिसर्च में एक हजार दोस्तों की होगी ग्रुप: शांडिल मोबाइल वैन के माध्यम से घर बैठे स्वास्थ्य परीक्षण की वास्तविक सुविधा स्वास्थ्य मंत्री ने हिमाचल दिवस पर ध्वजारोहण किया धर्मशाला स्वास्थ्य एवं कल्याण परिवार मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने अपने अध्ययन में कहा कि स्वास्थ्य एवं कल्याण परिवार ने हिमाचल दिवस के बारे में कहा कि स्वास्थ्य विभाग में करीब एक हजार रोगी मित्रों की पेशकश की जाएगी। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 'मुख्यमंत्री वृद्धजन देखभाल योजना' के लिए बजट स्वास्थ्य और पैरा मेडिकल स्टाफ मोबाइल स्वास्थ्य वैन के माध्यम से घरेलू स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक नई योजना 'आचार्य चरक योजना' शुरू करने के लिए सभी सरकारी हितधारकों और औषधालयों में प्रवेश के लिए मुफ्त जांच और आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष, 2025 में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और 69 सिविल इंजीनियरों, क्षेत्रीय पेशेवरों और मेडिकल हेल्थकेयर उद्यमों में आधुनिक निगमों की स्थापना पर 1 हजार 73...

मुख्यमंत्री ने आश्रम किलाड का दौरा किया

चित्र
  मुख्यमंत्री ने आश्रम किलाड का दौरा किया मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आश्रम किलाड़ का दौरा किया और यहां रह रहे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने आश्रम के क्लासरूम और उनके निवास के दर्शनों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी अनाथ बच्चों को 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' के रूप में शामिल किया है और शिक्षा से लेकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें यह अधिकार दिया है। वे आश्रम आश्रम किले में रह रही हैं से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आश्रम की सभी लड़कियों को पांच-पांच हजार रुपये ऑफर करने के साथ-साथ जल्द ही बिजनेस सेक्टर के बिजनेसमैन की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोमवार देर शाम एकल विद्यालय किलाड का भी दौरा किया और बच्चों से बातचीत की। सभी मुख्यमंत्री के समूह बेहद खुश थे।

ऊना,लड़ाई झगड़े में बीच बचाव करने वाले व्यक्ति को अपनी जान गवानी पड़ी

चित्र
ऊना,लड़ाई झगड़े में बीच बचाव करने वाले व्यक्ति को अपनी जान गवानी पड़ी   जानकारी के अनुसार, विहार निवासी शिकायतकर्त्ता कबूतरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित घालूवाल में रह रही है। रविवार रात को कुछ व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। तभी उसके पति प्रमोद सिंह ने उनका बीच-बचाव करते हुए समझाने की कोशिश की, तो उन लोगों ने उसके पति को ही लोहे की रॉड व डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शिकायतकर्त्ता ने उन दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की पुष्टि करते हुए हरोली थाना के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके महतो उर्फ फौजी, अंकुश व अनीश (सभी विहार निवासी) को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से जन-जन को दिया आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार - संजय अवस्थी

चित्र
  बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से जन-जन को दिया आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार - संजय अवस्थी अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के जन-जन को आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटली के शालाघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हरिजन कल्याण समिति द्वारा आयोजित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। संजय अवस्थी ने कहा कि बाबा साहेब ने कलम की ताकत को समाज को नई दिशा दिखाने का माध्यम बनाया और वह जीवनभर समाज के वंचित वर्गों के कल्याण को समर्पित रहे। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मज़बूत नींव रखने में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहेब द्वारा स्थापित आदर्शों को अपनाते हुए एक समाज की परिभाषा को चरितार्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: