कपुरथला में भाजपा की रैली - Smachar

Header Ads

Breaking News

कपुरथला में भाजपा की रैली

कपुरथला में भाजपा की रैली 

जालन्धर उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी दस्तावेज जमा करवाने के बहाने शहर में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस की बस में एकता यात्रा और आम आदमी पार्टी के रोड शो के बाद अब इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर के कपूरथला रोड पर वनीता आश्रम के पास पुडा ग्राउंड में रैली करने जा रही है। इसी रैली के बाद भारतीय जनता पार्टी के जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी पूर्व अकाली विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लाव लश्कर के साथ निकलेंगे। भाजपा की यह रैली प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में की जा रही है। इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर का नेतृत्व भी भाग लेगा।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मैदान में जुटी हुई है। चुनावी रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा रैली स्थल गांधी वनिता आश्रम पुड्डा मैदान, जैन भवन, कपूरथला रोड के सामने पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनार्जन कालिया, प्रदेश सचिव राजेश हनी, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला महासचिव सलिल कपूर आदि भी मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं