कर्नाटक राज्य में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत की खुशी में
चंबा : जितेन्द्र खन्ना / कर्नाटक राज्य में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत की खुशी में🙏
शनिवार शाम को ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा की अगुवाई में विभिन्न फं्रटल
संगठनों के पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं
ने जमकर आतिशबाजी करने के साथ हलवा बांटकर लोगों के साथ जीत की खुशियां
बांटी। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर विशेष तौर से मौजूद रहे।
सदर विधायक नीरज नैयर ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी
व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जुन खड़गे, पूर्व
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित सभी
नेताओं को बधाई दी है। उन्हांेेने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक
में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि देश में भाजपा के
खिलाफ हवा चल पड़ी है। उन्होंने कहा है देश में अब भाजपा की उल्टी गिनती
शुरू हो गई है। और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार
बनेगी।
कोई टिप्पणी नहीं