14 दिन से लापता महिला की हत्या की आशंका, जंगल में मिले साड़ी, पर्स और शव के अवशेष
14 दिन से लापता महिला की हत्या की आशंका, जंगल में मिले साड़ी, पर्स और शव के अवशेष ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में पिछले दो सप्ताह से लापता 25 वर्षीय महिला आंचल मिश्रा के मामले में एक खौफनाक मोड़ सामने आया है। मंगलवार को ककरदारी वन रेंज के जंगलों में तलाशी के दौरान पुलिस को महिला की साड़ी, जूता और पर्स बरामद हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल के पास ही शव के कुछ जले हुए अवशेष भी मिले हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। 17 फरवरी से लापता थी आंचल मिली जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी निवासी संतोष कुमार की पत्नी आंचल मिश्रा (25) बीते 17 फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन 14 दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं लगा। संदिग्ध की निशानदेही पर चला सर्च ऑपरेशन सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की निशानदेही पर ही पुलिस ने ककरदारी वन रेंज के जंगल में गहन सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान झाड़ियों के बीच से ...