यूथ कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर। - Smachar

Header Ads

Breaking News

यूथ कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर।

 यूथ कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर


 

शिमला : कांग्रेस पार्टी की नेशनल यूथ कांग्रेस विंग ने अभी से 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी कस ली है।

नेशनल यूथ कांग्रेस ने हिमाचल यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी को चुनाव संबधी तैयारियों के लिए अलग-अलग दायित्व दे दिए है।

हिमाचल युथ कांग्रेस, प्रदेश सचिव शशिकांत की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें चुनाव प्रबंधन समिति में जिम्मेदारी दी गई है।

शशिकांत हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हिरियूर सीट पर चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए थे, जहां कांग्रेस के डी.सुधाकर की जीत हुई थी।

युवा नेता ने यह जिम्मेदारी देने के लिए नेशनल यूथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

उन्होनें कहा कि उन्हें दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व लग्न से निभाने का प्रयास करेंगे जिससे 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य पूरा हो सकें।

कोई टिप्पणी नहीं