पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री पहुंचे हिमाचल
पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री पहुंचे हिमाचल
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक सुखबीर सिंह रंधावा पत्नी के साथ मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने ऊना जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में सुबह 10 बजे के करीब माथा टेका। पुजारी अंकुर कालिया ने विधिवत वैदिक मंत्रों का उच्चारण करके पूजा-अर्चना करवाई। अर्चना करने के बाद दंपती ने मंदिर परिसर में स्थित पावन वटवृक्ष को मौली का धागा बांधा और सुख समृद्धि की कामना की। वहीं मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से ADC ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने उनका स्वागत किया और माता की फोटो स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की। विधायक रंधावा पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार मंदिर आए।
कोई टिप्पणी नहीं