कुल्लू घूमने आई टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में हुई मौत - Smachar

Header Ads

Breaking News

कुल्लू घूमने आई टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में हुई मौत

कुल्लू घूमने आई टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में हुई मौत


वैभवी उपाध्याय को बड़ी पहचान सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से मिली थी। वैभवी टीवी इंड्स्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया था।

एक्टर जेडी मजेठिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मी़डिया हैंडल पर एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है। जेडी ने लिखा, 'जिंदगी कितनी अनप्रिडिक्टेबल है। एक बेहतरीन एक्ट्रेस , डियर फ्रेंड वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई वर्सेज साराभाई की 'जैस्मीन' के रूप में जाना जाता है। आज हमारे बीच नहीं रही हैं। एक्ट्रेस का निधन हो गया। वह नॉर्थ में एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। उनका परिवार एक्ट्रेस को कल सुबह लगभग 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लेकर आ रहे हैं। RIP वैभवी।

https://twitter.com/JDMajethia/status/1661078266516754443?t=YSZzuPhduZ362SeTItN8jQ&s=19


आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी कुल्लू घूमने अपने मंगेतर संग वैभवी उपाध्याय आई थी, परन्तु सोमवार बंजार में  को उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। वे अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ कार में तीर्थन घाटी में घूमने के लिए जा रही थी, लेकिन सिधवा के पास पहाड़ी रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक्ट्रेस की मौत हो गई। लोगों ने हादसे के बाद पुलिस को सूचित किया और घायल जय सुरेश गांधी को इलाज के लिए बंजार अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार वैभवी उपाध्याय का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं