जिला चंबा की विभिन्न अदालतों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन किया गया - Smachar

Header Ads

Breaking News

जिला चंबा की विभिन्न अदालतों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन किया गया

जिला चंबा की विभिन्न अदालतों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन किया गया


चंबा: जितेन्द्र खन्ना / जिला चंबा की विभिन्न अदालतों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन किया गया। जिला के चंबा, तीसा व डलहौजी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों के जरिए विभिन्न मामलों का निपटारा किया गया।

लोक अदालत में जन सुनवाई के बाद दोनों पक्षों की सहमति से समझौते के आधार पर अधिकतर मामलों का मौका पर ही निपटारा भी कर दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों की सुनवाई होने से लोगों के समय और धन दोनों की बचत होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा विशाल कौंडल ने बताया कि शनिवार को जिला की विभिन्न अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई है। इन लोक अदालतों में प्रस्तुत अधिकतर मामले मौके पर ही निपटारा कर दोनों पक्षों को राहत प्रदान की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं