कृषि विज्ञान केंद्र चंबा की ओर से प्राकृतिक खेती पर आधारित एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन - Smachar

Header Ads

Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा की ओर से प्राकृतिक खेती पर आधारित एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन

 चंबा : जितेन्द्र खन्ना/

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा की ओर से प्राकृतिक खेती पर आधारित एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन भगोत स्थित फार्म में किया गया। किसान मेले में डॉ यशवंत सिंह परमार ओद्यानिकी एवं


वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के कुलपति, प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल मैं मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने किसान मेले के दौरान लगाई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल को चंबा रुमाल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने नए प्राकृतिक खेती पर अपना व्याख्यान भी दिया।इस किसान मेले में चंबा जिला के लगभग 250 किसानों ने हिस्सा लिया। मंच का संचालन डॉ केहर सिंह सिंह ठाकुर, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र चंबा द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं