चंबा जिला परिषद हड़ताल प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बावजूद भी जारी रही
चंबा जिला परिषद हड़ताल प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बावजूद भी जारी रही
( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) जिला परिषद अधिकारी कर्मचारी महासंघ की कलम छोड़ो हड़ताल प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बावजूद भी जारी रही। शुक्रवार को अखिल भारतीय पेंशनर महासंघ के पदाधिकारी ने भी हड़ताल स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
महासंघ की चंबा खंड इकाई के प्रधान खेप सिंह का कहना है कि मांगे पूरी होने के बाद ही हड़ताल पर विराम लगाएंगे। उन्होंने कहा कि संघ मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई करने का मन बना चुका है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग में विलय की मांग पूरी होने के बाद ही कर्मचारी काम पर वापस लौटेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं