संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विकास, कल्याण व गरीबों की सेवा करना प्राथमिकता - उपमुख्यमंत्री

चित्र
  प्रदेश के लोगो को दी गई गारंटियां को पूर्ण करने के लिए सरकार बचनबद्ध, समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा - मुकेश अग्निहोत्री संत ढांगू वाला गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न सर्वांगीण विकास के लिए राजनैतिक इच्छा शक्ति होना अनिवार्य - मुकेश अग्निहोत्री  विकास, कल्याण व गरीबों की सेवा करना प्राथमिकता - उपमुख्यमंत्री ऊना: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाला गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मेरे विधायक बनने से पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र में एक भी सरकारी महाविद्यालय नही था। लेकिन वर्तमान में हरोली विस में तीन महाविद्यालय हैं जिसमें बीटन, खड्ड एवं हरोली के महाविद्यालय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घर द्वार पर इन महाविद्यालय के खुलने से अधिकतम लाभ लड़कियों को मिला है जोकि ग्रामीण परिवेश से शहर की ओर पढ़ाई करने नही जा सकत...

2 व 28 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट

चित्र
  2 व 28 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट  मंडी: वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 2 व 28 मार्च, 2023 को रिवालसर रोड, गड्डल (रत्ती पुल के नजदीक) में ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहली मार्च तथा 28 मार्च को होने वाले टेस्ट के लिए 22 मार्च को प्रातः 10 बजे से परिवहन डाॅट जीओवी डाॅट आईएन के माध्यम से स्लाॅट बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

15 लोक नृत्य दलों ने लिया भाग, वंशिका कला मंच ने मारी बाजी

चित्र
  जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न 15 लोक नृत्य दलों ने लिया भाग, वंशिका कला मंच ने मारी बाजी धर्मशाला: जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मंगलवार को धर्मशाला में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिले के 15 लोक नृत्य दलों के लगभग 250 कलाकारों ने भाग लिया। धर्मशाला कॉलेज के त्रिगर्त सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने किया। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य राकेश शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके एसडीएम ने लोक कलाकारों से अपने क्षेत्र की संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति हमारी पहचान है और इस प्रकार के आयोजन इसको बढ़ावा देने में सहायक हैं। प्रतियोगिता में धर्मशाला के उपाहु सुक्कड़ के वंशिका कला मंच ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सरस्वती स्वर संगम धर्मशाला ने दूसरा तथा कांगड़ा कला मंच धर्मशाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर रहे दलों को ट्रॉफी व प्र...

रोपा में लोगों की जन समस्याएं सुनी जिला परिषद उषा ने,जनता के लिए पानी का कूलर किया भेंट

चित्र
रोपा में लोगों की जन समस्याएं सुनी जिला परिषद उषा ने,जनता के लिए पानी का कूलर किया भेंट  आज जिला परिषद उषा कुमारी ने रोपा में लोगों की जन समस्याओं को सुनने के बाद वहां पर सार्वजनिक जनता के लिए पीने वाले पानी कूलर भेंट किया  रोपा की समस्त जनता ने उनका आभार प्रकट किया जिला परिषद उषा कुमारी जीने लोगों की समस्या भी सुने और उनको भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया उनके साथ समाजसेवी मानिक शाह और मनीष शर्मा वार्ड मेंबर भी उपस्थित रहे

जिला परिषद उषा ने भामला चौक बाईपास पर सार्वजनिक जनता के लिए पीने के पानी का किया कूलर भेंट

चित्र
आज जिला परिषद उषा कुमारी ने भामला चौक बाईपास पर सार्वजनिक जनता के लिए पीने वाले पानी कूलर भेंट किया    भामला की समस्त जनता ने उनका आभार प्रकट किया जिला परिषद उषा कुमारी जीने लोगों की समस्या भी सुने और उनको भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया उनके साथ समाजसेवी मानिक शाह और मनीष शर्मा वार्ड मेंबर भी उपस्थित रहे।

पैरा पम्प चालकों ने एसडीएम फतेहपुर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेज रखी मांगे ।

चित्र
पैरा पम्प चालकों ने एसडीएम फतेहपुर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेज रखी मांगे  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / मंगलबार को भिन्न -भिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पैरा पम्प चालकों का एक प्रतिनिधिमण्डल ने एसडीएम फतेहपुर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेज अपनी मांगे सरकार के समक्ष रखी । इस दौरान जानकारी देते हुए पैरा पम्प चालक संदीप कुमार ,तिलज राज सहित अन्य ने बताया उन्हें सरकार की तरफ से 5500 रु प्रतिमाह मानदेह दिया जा रहा है । जिससे जहां तक उनका अपना खर्च भी पूरा तो परिबार का पालन पोषण कैसे करेंगे । उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनका मानदेह बढाया जाए साथ ही उनके लिए भी कोई स्थाई नीति बनाई जाए । इतना नही उन्होंने बताया कागजों में उनकी ड्यूटी 6 घण्टे दर्शाई गई है जबकि उनसे 8 से दस घण्टे तक काम लिया जा रहा है । जिसके चलते उन्होंने सरकार से निबेदन किया है कि कागजों में उनका ड्यूटी टाइम आठ घण्टे किया जाए । इस मौके पर धौलपुर से तिलक राज ,रजपालबां फेज 3 से संदीप कुमार ,स्थाना से राहुल ,भबरोली से कमल ब सुशील ,डक दाहब से रिक्की कौंडल ,धौलपुर फेज टू से पंकज ,चकबाड़ी से बिजय चौधरीं ,बडूखर से मनजीत राण...

नए कोर्स जल्द ही शुरू होगा जयसिंहपुर कॉलेज में

चित्र
नए कोर्स जल्द ही शुरू होगा जयसिंहपुर कॉलेज में कांगड़ा स्थित जयसिंहपुर विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि कंवर दुर्गा चंद कॉलेज जयसिंहपुर में अगले शैक्षणिक सत्र से BCA और BBA की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कहा कि BBA-BCA शुरू होने से इस क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती करने जा रही है, जिससे जयसिंहपुर सहित अन्य कॉलेजों में स्टाफ की कमी दूर होगी। सोमवार को कंवर दुर्गा चंद कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए गोमा ने कहा कि कॉलेज, नया भवन, साइंस ब्लॉक व कैंटीन सब कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनी है। जबकि पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने कॉलेज के लिए कुछ नहीं किया। गोमा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में कॉलेज के विकास में जो कमी रही है उसे वो ब्याज सहित पूरी करेंगे। गोमा ने कॉलेज की मैगजीन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 1 लाख रुपए अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कौंडल ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विधायक गोमा ने कॉलेज के मेधावियों को पुरस्कृत किया।...

रघुवीर सिंह बाली की मां की शोक सभा में पहुंचे जयराम

चित्र
रघुवीर सिंह बाली की मां की शोक सभा में पहुंचे जयराम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी और नगरोटा के विधायक व पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली की माता किरण बाली के निधन पर मंगलवार को मजदूर कुटिया में शोक सभा रखी गई। इसके बाद रस्म पगड़ी समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित प्रदेश के कई भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि देकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई। 18 फरवरी को किरण बाली का हार्ट अटैक होने के चलते एम्स अस्पताल दिल्ली में निधन हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, कांगड़ा चंबा से लोकसभा सांसद किशन कपूर, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक पवन काजल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सहित कई विधायकों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हाजिरी लगाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। जयराम ठाकुर ने दुख की इस घड़ी में विधायक बाली को परिवार को संभालने के लिए मजबूत बनकर रहने को कहा। रस्म पगड़ी के दौरान हिंदू रीति-रिवाजों अनुसार रस्में निभाई गईं। जिला व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रशासनिक, वरि...

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बदले की भावना से कार्य कर रही है जोकि असहनीय:भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह

चित्र
कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बदले की भावना से कार्य कर रही है जोकि असहनीय:भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बदले की भावना से कार्य कर रही है जोकि असहनीय है। सरकार ने हाल ही में चयन बोर्ड हमीरपुर को बंद करने का गलत निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 22 सरकारी महाविद्यालयों को बंद करके हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अपनी नीयत व नीति साफ कर दी है। यह बात भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह ने मंगलवार को प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को भेजने के उपरांत कही। जय सिंह ने कहा कि राजनीतिक द्वेष की भावना से ग्रस्त हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार उन सभी सरकारी संस्थानों को बंद कर रही है जोकि भाजपा की पूर्व सरकारों के कार्यकाल में जनहिता को मध्य नजर रखते हुए खोले गए थे। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर अधिनस्थ चयन बोर्ड का तोहफा देकर हिमाचल के युवाओं राहत पहुंचाई थी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों और यहां की जनता के आर्थिक हालातों को मध्य नजर रखते हुए गरीब छ...

शांता कुमार बोले मनीष सिसोदिया साफ छवि वाले नेता

चित्र
शांता कुमार बोले मनीष सिसोदिया साफ छवि वाले नेता पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ BJP नेता शांता कुमार ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मनीष सिसोदिया को साफ छवि का नेता करार दिया है। कहा कि AAP पार्टी ने 5 साल काम कर दिल्ली में फिर से सरकार बनाई है। केंद्र में BJP सरकार के नीचे रहते हुए भी AAP ने भाजपा को बुरी तरह परास्त किया है। मनीष साफ छवि वाले नेता हैं। परंतु आज वो जेल मे बंद हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। कहा कि CBI ने बिना किसी अपराध के उनको जेल में डाला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बेहतर काम किया है। कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत बड़ी हो गई हैं। सदाचार से चलने वाली हर गाड़ी भ्रष्टाचार के स्टेशन में पहुंच रही है।  CBI ने मनीष के घर में भी तलाशी ली, लेकिन उसको वहां से कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने बैंक के लॉकर भी चेक किए, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला, वह एक साफ छवि वाले नेता हैं।उन्होंने कहा कि उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने शराब के लिए ऐसी नीति बनाई है, जिससे ...

डीएवी स्कूल पटा जाटियाँ में हवन के साथ दसवीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए शुभकामनाओं के साथ दी विदाई पार्टी

चित्र
डीएवी स्कूल पटा जाटियाँ में हवन के साथ दसवीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए शुभकामनाओं के साथ दी विदाई पार्टी   फतेहपुर: वलजीत ठाकुर / डीएवी स्कूल पटा जाटियाँ में हवन की आहूतियों के साथ दसवीं के विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाओं के साथ दी विदाई पार्टी  दिनांक 28-02-2023 डीएवी स्कूल पट्टा जाटियाँ में सर्वप्रथम बच्चों की आने वाली परीक्षाओं की शुभकामनाओं के लिए हवन की आहुतियां डाली गईं तत्पश्चात नवमी कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह के लिए पार्टी का आयोजन किया इस आयोजन में उन्होंने अनेक प्रकार की गतिविधियों को प्रस्तुत किया। अंत में प्रधानाचार्य श्री राकेश शर्मा जी ने बच्चों को उनके आने वाली परीक्षाओं तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

काॅमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी के 12 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

चित्र
  काॅमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी के 12 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की  फतेहपुर:बलजीत ठाकुर / काॅमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी के 22 विद्यार्थियों ने आॅल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भाग लिया । जिसमें से 15 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया । पांँचवी कक्षा के विद्यार्थी आयुष्मान गुलेरिया, नक्षित मनकोटिया ,अरिहंत सिंह, अथर्व शर्मा, सानवी राणा व कक्षा   छठी से आरित धीमान, धनंजय ,जसमीत सिंह , अनिकेत राणा , अरनव धीमान,आरव कक्षा आठवीं से सत्यम राणाऔर आशुतोष झा व कक्षा नौवीं से यतिन भाटिया, अखिल अहितान ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होकर स्कूल का नाम रोशन किया है । प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति महाजन एवं स्कूल प्रबंधक निदेशक श्री वासु सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल पिछले कई वर्षों से इस प्रकार की परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के लिए स्पेशल कोचिंग दे रहा है । उन्होंने इसका श्रेय छात्रों ,अध्यापक वर्ग और उनके माता-पिता को दिया एवं बच्चों के आगामी उज्जवल भविष्य की कामना की।

एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने पब्लिक लाइब्रेरी मकड़ाहन का ओचक निरीक्षण,टेस्ट व एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों से भी ली जानकारी

चित्र
एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने पब्लिक लाइब्रेरी मकड़ाहन का किया ओचक निरीक्षण,टेस्ट व एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों से भी ली जानकारी  जवाली: मंगलवार को एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने उपमंडल स्तरीय पब्लिक लाइब्रेरी मकड़ाहन का ओचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में टेस्ट व एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों से भी जानकारी ली तथा बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को मनचित्त लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए तथा मेहनत करने से किसी भी लक्ष्य को आसानी से साध सकते हैं।  एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह:  एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जवाली में कोई भी लाइब्रेरी नहीं थी तथा हमने जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल के साथ इसको खुलवाने का प्रयास किया और इसे अब धरातल पर चालू कर दिया है उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में बच्चे आकर अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे जब फ्री होते हैं तो लाइब्रेरी में आकर अपने टेस्ट की तैयारी करते हैं।

विभागीय परीक्षाओं की अंतिम तिथि बढ़ी

चित्र
  विभागीय परीक्षाओं की अंतिम तिथि बढ़ी   

कुल्लू के प्रथमिक पाठशाला बड़ागांव में छात्रों व अविभावकों के लिए शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चित्र
विज़न इंडिया फाउंडेशन ने शिक्षा जागरूकता पर किया कार्यक्रम आयोजित कुल्लू के प्रथमिक पाठशाला बड़ागांव में छात्रों व अविभावकों के लिए शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन कुल्लू-शिक्षा के बिना मानव जीवन का कोई महत्व नहीं रहता और वर्तमान में स्कूली शिक्षा के साथ साथ शिक्षा जागरूकता भी हर छात्र तथा अभिभावकों को अति आवश्यक है । इसी कड़ी में कुल्लू जिला के प्रथमिक पाठशाला बड़ागांव में छात्रों तथा अविभावकों के लिए एक शिक्षा जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें शिक्षा के महत्व को लेकर छात्रों तथा अविवावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया । वहीँ इस अवसर पर कई रंगा रंग कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। इस अवसर पर विज़न इंडिया फाउंडेशन के कोर कमेटी के सदस्य डॉ चाँद किशोर शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे । छात्रों तथा अविवावकों को सम्बोधित करते हुए डॉ चाँद किशोर शर्मा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण पूर्ण है ये हम सभी जानते हैं और शिक्षा के लिए सही जागरूकता ही हमारे जीवन को सफल बना सकती है । साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ता मोबाइल का उपयोग हमारे लिए वेहद हानिकारक है...

कमांडेंट / जूनियर स्टाफ ऑफिसर का परिणाम

चित्र
  कमांडेंट / जूनियर स्टाफ ऑफिसर का परिणाम  

जाइका वानिकी परियोजना की कन्वरजैन्स( अभिशरण ) के उपर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

चित्र
जाइका वानिकी परियोजना की कन्वरजैन्स( अभिशरण ) के उपर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न  अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक (जाइका)  नागेश कुमार गुलेरिया की अध्यक्षता में जाइका वानिकी परियोजना के तहत गठित जड़ी बूटी प्रकोष्ठ एवं वन विभाग की वन समृद्धि, जन समृद्धि योजना के साथ अभिसरण पर एक कार्यशाला का आयोजन हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य परियोजना निदेशक ने जड़ी बूटी प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी कार्यशाला में साँझा की व कन्वरजैन्स रणनीति के उपर विस्तृत चर्चा की । जाइका वानिकी परियोजना वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबन्धन को मजबूत करने के अलावा सामुदायिक विकास कार्य,आजीविका वृद्धि में भी सहयोग कर रही है। वन आश्रित समाज के उथान के लिए समाज के अन्य अंग,ग्राम पंचायत व विभिन्न विभाग भी कार्य कर रहे हैं इन सभी के साथ मिलकर कैसे परियोजना के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जाए यह सब इस कन्वरजैन्स कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया गया। इस अवसर पर जड़ी बूटी प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ....

पुराने डी.सी. ऑफिस भवन पर पोस्टर लगाने पर मनाही

चित्र
पुराने डी.सी. ऑफिस भवन पर पोस्टर लगाने पर मनाही उपमंडलाधिकारी (ना) सोलन संजय कुमार स्वरूप ने कहा कि पुराने उपायुक्त कार्यालय के भवन पर प्रशासन द्वारा सोलन के इतिहास तथा धरोहर को दर्शाने वाली पेंटिंग बनाई गई है, उस पर कुछ लोग अपने प्रचार के पोस्टर चिपका रहे है।   उन्होंने कहा कि लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत सार्वजनिक संपत्ति पर निजी पोस्टर चिपकाना दण्डनीय है जिसके तहत सजा का प्रावधान है।   उन्होंने कहा कि पुराने उपायुक्त कार्यालय पर किसी भी प्रकार के पोस्टर व अन्य प्रचार सामग्री न लगाएं अन्यथा नियमानुसार दंडनीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

शुगल सिंह ने संभाला परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार

चित्र
शुगल सिंह ने संभाला परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार  परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह चंबा: जितेन्द्र खन्ना / शुगल सिंह ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक अपना कार्यभार संभाला है। ऑटोमोबाइल इंजीनियर शुगल सिंह इससे पहले निगम के सोलन डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक थे। वे पठानकोट और नेरवा में भी क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।   उन्होंने कहा कि वे पथ परिवहन निगम की सेवाओं को यथासंभव सुचारू तौर पर कार्यशील करने की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि निगम के चंबा डिपो में करीब 150 बसों का भारी-भरकम फ्लीट है। निगम का चंबा डिपो जिला के सभी दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अपनी बस सेवाएं देने के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों और अंतर राज्यीय रूटों पर भी अपनी बसों का संचालन करता है।

उचित मूल्य की दुकानों के लिए 20 मार्च तक करें आवेदन

चित्र
उचित मूल्य की दुकानों के लिए 20 मार्च तक करें आवेदन  जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बायला ग्राम पंचायत बायला विकास खण्ड नालागढ़, ग्राम झीड़ा ग्राम पंचायत मंझोली विकास खण्ड नालागढ़, ग्राम डांगरी ग्राम पंचायत डांगरी विकास खण्ड सोलन, ग्राम शाकली बनिया देवी ग्राम पंचायत कोठी विकास खण्ड कुनिहार, ग्राम जघूनघाट ग्राम पंचायत जघून विकास खण्ड कुनिहार, ग्राम सानन ग्राम पंचायत सानन विकास खण्ड कुनिहार, ग्राम गाही ग्राम पंचायत जाबली विकास खण्ड धर्मपुर तथा ग्राम सतडोल ग्राम पंचायत सतडोल विकास खण्ड कण्डाघाट में नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति/सस्ंथाऐं उपरोक्त स्थानों पर नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आॅनलाईन माध्यम से वांछित सूचना व अन्य दस्तावेज़ emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाईट पर अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा उपरोक्त वैबसाईट पर 20 मार्च 2023 तक अपलोड किए गए आवेदन ही मान्य होगें। नरेन्द्र धीमान ने बता...

आकस्मिक धन की होगी प्राप्ति इन राशियों के जातकों को,विवाह के बनेगें योग व देखें आज का पंचांग

चित्र
आकस्मिक धन की होगी प्राप्ति इन राशियों के जातकों को,विवाह के बनेगें योग व देखें आज का पंचांग Jalandhar, India नवमी, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन तिथि नवमी 28:18:15* पक्ष शुक्ल नक्षत्र रोहिणी 07:18:26 योग विश्कुम्भ 16:24:22 करण बालव 15:15:53 करण कौलव 28:18:15* वार मंगलवार माह (अमावस्यांत) फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) फाल्गुन चन्द्र राशि    वृषभ till  20:31:16 चन्द्र राशि     मिथुन from  20:31:16 सूर्य राशि     कुम्भ रितु वसंत आयन उत्तरायण संवत्सर शुभकृत संवत्सर (उत्तर) नल विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत गुजराती संवत 2079 विक्रम संवत शक संवत 1944 शक संवत सौर प्रविष्टे 16, फाल्गुन (# note below) Jalandhar, India सूर्योदय 06:57:32 सूर्यास्त 18:23:23 दिन काल 11:25:51 रात्री काल 12:33:00 चंद्रोदय 12:00:13 चंद्रास्त 26:55:46* सूर्योदय लग्न   कुम्भ  15°0' , 315°0' सूर्य नक्षत्र शतभिष चन्द्र नक्षत्र रोहिणी पद, चरण 4 वु रोहिणी 07:18:26 1 वे मृगशीर्षा 13:53:57 2 वो मृगशीर्षा 20:31:16 3 का मृगशीर्षा 27:10:10*  मेष राशिफल   शारीरिक औ...

स्मार्ट सिटी परियोजना में भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाएं - अनुराग ठाकुर

चित्र
स्मार्ट सिटी परियोजना में भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाएं - अनुराग ठाकुर धर्मशाला  : केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना में भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण के साथ कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना में धर्मशाला को अगले 100 वर्षों की जरूरतों के हिसाब से तैयार करें। ऐसी योजनाओं पर कार्य करें जिससे यहां वैश्विक स्तर की व्यवस्थाएं खड़ी हों। अनुराग ठाकुर सोमवार को धर्मशाला में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, विधायक भवानी पठानिया तथा रणवीर निक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, स्मार्ट सिटी मिशन धर्मशाला, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्...

सूखे की नौबत आई तो निपटने को तैयार है जिला कांगड़ा : एडीएम

चित्र
सूखे की नौबत आई तो निपटने को तैयार है जिला कांगड़ा : एडीएम  धर्मशाला : पिछले दो महीनों में कम बारिश होने की वजह से यदि सूखे या जल अभाव की दिक्कत आती है तो इससे निपटने के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन ने सारी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश के जिलों में जल अभाव और सूखे की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव द्वारा शिमला से वीडियो कांफ्रेंस से ली बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने यह बात कही। एडीएम कांगड़ा ने मुख्य सचिव को बताया कि वर्षा कम होने के बावजूद जिला कांगड़ा में अभी तक सूखे जैसी नौबत नहीं आयी है। उन्हांेने मुख्य सचिव को जिला कांगड़ा में विभिन्न विभागों द्वारा सूखे की स्थिति से निपटने के लिए बनाई गयी योजना से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कृषि व उद्यान के मापदंडों के हिसाब से कम बारिश होने का कोई गंभीर नुक्सान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले में अगर सूखे की नौबत आती है तो उससे निपटने के लिए कृषि व उद्यान विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आगजनी जैसी दुर्घअनाओं से निपटने के लिए जिले में कुल 93 फायर हाईड्रैंट हैं ...

चम्बा के युवा अब आपदा के दौरान बचाव से गुर सीखेंगे

चित्र
चम्बा के युवा अब आपदा के दौरान बचाव से गुर सीखेंगे  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /   जिला चम्बा के युवा अब आपदा के दौरान बचाव से गुर सीखेंगे। जिला मुख्यालय चम्बा से युवाओं का दल पर्वतारोहण संस्थान भरमौर के लिए रवाना हो गया है। युवाओं को रवाना करने से पूर्व उपायुक्त चम्बा डीसी राणा ने उन्हें आवश्यक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सभी को सतर्क रहने की आवश्यक्ता होती है। आपदा से बचाव के लिए सभी को प्रशिक्षित होना होगा ताकि नुक्सान को कम किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद एडवांस प्रशिक्षण ग्रहण करने के लिए भी आगे आएं। वहीं, क्षमता निर्माण कार्यक्रम के समन्वयक आशीष ने कहा कि आपदा मित्र कार्यक्रम के तहत यह प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। इसमें जिला के विभिन्न खंडों व आईटीआई संस्थानों के कुल 59 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण समाप्ति पर सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र के साथ किट्स भी दी जाएंगी जोकि आपदा के दौरान काफी लाभदायक होंगी।

खटियाड स्कूल में जल सरक्षण पर प्रतियोगिता का आयोजन, चालीस के करीब बच्चों ने लिया भाग

चित्र
जल ही जीवन है , जल सरक्षण पर बच्चों को किया गया जागरूक खटियाड स्कूल में जल सरक्षण पर प्रतियोगिता का आयोजन चालीस के करीब बच्चों ने लिया भाग  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत आते राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खटियाड में जल शक्ति विभाग ने बच्चों को पानी के सदुपयोग व जल सरक्षण को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चालीस के करीब बच्चों ने भाग लिया जिसमें रिया ने प्रथम तो अमन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विभाग की तरफ से नवदीप सिंह ने जानकारी दी की जिस प्रकार से भु जल का स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है ऐसे में कुछ ही सालों में हमें पेय जल की भारी किल्लत होने वाली है इसे अगर आज से नहीं रोका गया तो पीने के लिए जल मिलना मुश्किल हो जाएगा । वहीं स्कूल प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया की यह एक गंभीर समस्या बनने बाली है उन्होंने बच्चों को इस पर निरंतर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने स्कूल की तरफ से कार्यक्रम का प्रबंधन करने के लिए स्कूल अध्यापक राकेश कुमार के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया ।

दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर चैत्र मास मेलों के दौरान 24 घंटे खुला रहेगा

चित्र
  दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर चैत्र मास मेलों के दौरान 24 घंटे खुला रहेगा  जिला हमीरपुर के दियोटसिद्ध में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर चैत्र मास मेलों के दौरान 24 घंटे खुला रहेगा    13 मार्च से 14 अप्रैल 2023 तक होंगे चैत्र मास के मेले।  ट्रैफिक प्लान बनाने पर तीव्र गति से कार्य कर रहा है स्थानीय प्रशासन।  श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।

फतेहपुर की सुनेट खड्ड में मिला एक युबक का शव ,पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर छानबीन की शुरू

चित्र
 सुनेट खड्ड में मिला एक युबक का शव , पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर छानबीन की शुरू     फतेहपुर :वलजीत ठाकुर  पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत सुनेट के साथ लगती सुनेट खड्ड में सोमबार सुबह एक युबक का शब मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन आया है । पँचायत प्रधान अंकुश कुमार ने बताया उन्हें सुबह करीब साढे सात बजे फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि सुनेट खड्ड में एक युबक का शव पड़ा है । जिस पर तुरन्त फतेहपुर पुलिस को सूचना दी गई । वहीं उन्होंने बताया मृतक युबक प्रदीप कुमार स्पुत्र रजिंदर सिंह समीप ही के गाँब सुनेट का रहने बाला था । जोकि एक गरीब परिबार से सबन्ध रखता था । उन्होंने सरकार से उक्त परिबार की आर्थिक मदद को अपील की है । वहीं मृतक युबक के दादा ब अन्य परिजनो ने समीप ही रह रहे सांसी समुदाय के लोगों को युबक की मौत का जिम्मेबार ठहरा रहे हैं । सूत्रों की माने तो समीप ही रह रहे सांसी समुदाय के लोग कच्ची शराब (लाहण ) का कारोबार करते हैं जहां पर कच्ची शराब लाहण के शौकीन लोग नजदीक के क्या दूर -दूर के लोग भी पहुंचते हैं। https://www.facebook.com/439578893240556/post...

चंबा पारंपरिक शिल्प कलाओं की समृद्ध विरासत,स्वंय सहायता समूह चंबा चप्पल से अपनी आजीविका को बना रहे सशक्त

चित्र
चंबा पारंपरिक शिल्प कलाओं की समृद्ध विरासत,स्वंय सहायता समूह चंबा चप्पल से अपनी आजीविका को बना रहे सशक्त  चंबा जिला में विभिन्न तरह के पारम्परिक शिल्प कलाओं की समृद्ध विरासत रही है  चंबा: जितेन्द्र खन्ना  चंबा रुमाल, मिनिएचर पेंटिंग, मूर्तिकला, काष्ठ कला , चंबा चप्पल, चंबा थाल से संबंधित व्यवसाय में कई कलाकार -शिल्पकार अपना जीविकोपार्जन अर्जित कर रहे हैं । राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित वैरावाली माता स्वयं सहायता समूह से रीना कुमारी और रेखा देवी, नव दृष्टि स्वयं सहायता समूह से विनोद कुमार आज चंबा चप्पल से अपनी आजीविका को सशक्त बना रहे हैं ।   इनका कहना है कि समय-समय पर हमारे स्वयं सहायता समूहों को सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाया गया है । रिवाल्विंग फंड के अतिरिक्त कम दरों पर ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसके फलस्वरूप यह शिल्पकार अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने में सक्षम हुए हैं ।  जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से चंबा चप्पल की पैकिंग को लेकर आकर्षक बॉक्स भी उपलब्ध करवाए गए हैं ।  चम्बा की समृद्ध कला एवं संस्कृति के संरक्षण व संवर्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: