लोकसभा सांसद किशन कपूर पहुंचे ग्रांम पंचयात मिन्ता के गांव झडोली,,प्रधान सुशील शर्मा सहित सैंकड़ो लोगों नें किया जोरदार स्वागत,,
लोकसभा सांसद किशन कपूर पहुंचे ग्रांम पंचयात मिन्ता के गांव झडोली,,प्रधान सुशील शर्मा सहित सैंकड़ो लोगों नें किया जोरदार स्वागत,,
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /🙏
जिला कांगड़ा के व्लाक फ़तेहपुर की ग्रांम पंचयात मिन्ता के गांव झडोली में कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद किशन कपूर का स्थानीय प्रधान सुशील शर्मा सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं सांसद किशन कपूर के साथ पूर्व खेल व वन मंत्री राकेश पठानियां भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम प्रांगण में मौजूद पांच पांडवों के समक्ष राकेश पठानियां व सांसद किशन कपूर नें पूजा अर्चना कर जनमानस को संबोधन किया जिसमें उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सुख्खू सरकार को आड़े हाथों लेते हुए की हिमाचल की भोली भाली जनता को झूठे वादों का झांसा देकर सत्ता हासिल की है। जबकि महीनों बीत जानें के बाद भी जनता खाली हाथ है जबकि केंद्र की मोदी सरकार नें देश की जनता से जो जो वादे किए थे उनको पूरा कर देश का नाम पूरे विश्व में अव्वल नम्बरों पे लाया है। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हजारों करोड़ों की बेक्सिनेशन सांसद निधि से खर्च हुई है जिसका हर भारतीय नें लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि फ़तेहपुर विधानसभा में सांसद निधि के अठराह करोड़ की राशि दी गई है। इसलिए कोई कह नहीं सकता कि सांसद निधि नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर फ़तेहपुर पूर्व प्रत्याशी रहे राकेश पठानियां नें भी स्थानीय कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानियां पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे उप चुनाव जीते थे तब कहा फ़तेहपुर की पब्लिक से कहा करते थे कि हमारी पार्टी की सरकार नहीं है जबकि मौजूदा समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है विधायक बताए कि फ़तेहपुर विधानसभा चुनावों को महीनों बीत गए अब तक कितना विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस झूठ की राजनीति के सिवाए औऱ कुछ नहीं करती साथ ही उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री की को दो हजार चौवीस लोकसभा चुनावों में मुंह तोड़ जवाब हिमाचल जनता देगी व फिर से केंद्र में भाजपा का कमल खिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं