राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो साल के कार्यकाल पुरे होने पर लोगों को मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है
शिमला : शिमला ऐतिहासिक इमारत का शहर है | यहां ब्रिटिश शासनकाल के दौरान बनी हर इमारत खुद में कहानी समेटे खड़ी हुई है| साल 1850 में बनी यहां एक ऐसी ही इमारत है, जिसका निर्माण कोटी के राजा ने करवाया था | साल 2023 में अप्रैल के महीने में आम जनता के दीदार के लिए भी राष्ट्रपति निवास को खोला गया था | 25 जुलाई को देश की मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं|
( शिमला : गायत्री गर्ग )
इस मौके पर राष्ट्रपति निवास की ओर से एक विशेष सुविधा दी जा रही है| यहां घूमने के इच्छुक पर्यटकों और लोगों को मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है| यह बस शिमला की लिफ्ट के पार्किंग के नजदीक से छराबड़ा तक चलाई जा रही है| एचआरटीसी की इस बस में आवाजाही पूरी तरह मुफ्त है | राष्ट्रपति निवास घूमने के इच्छुक लोग इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं| फिलहाल, शुक्रवार शनिवार और रविवार को यह फ्री बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है|
साल 1860 में कोटि के राजा ने इस ऐतिहासिक इमारत का निर्माण करवाया था| उस वक्त सिर्फ यहां एक ही मंजिल थी| साल 1860 में एम.सी. कमिश्नर लॉर्ड विलियम ने कोटि के राजा से इस इमारत को लीज पर लिया| उस वक्त उन्होंने इस भवन को लीज पर लेने के लिए 2 हजार 825 रुपये की भारी-भरकम राशि चुकाई थी| साल 1890 में चल कर इस इमारत में दो मंजिल बनवाई गई| यह ऐतिहासिक इमारत 10 हजार 628 वर्ग फीट में फैली है| आजादी से पहले इस ऐतिहासिक इमारत में वायसराय रहा करते थे| वे ऑब्जर्वेटरी हिल पर बने वायसराय लॉज की इमारत से वीकेंड पर यहां आया करते थे| वायसराय लॉज की इस इमारत को आज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी के नाम से जाना जाता है, जो साल 1888 में बनकर तैयार हुई थी|
कोई टिप्पणी नहीं