तांत्रिक ने मेवे वाली महिला को खिलाई खीर, महिला ने इज्जत के साथ गहने व दौलत भी गंवाए - Smachar

Header Ads

Breaking News

तांत्रिक ने मेवे वाली महिला को खिलाई खीर, महिला ने इज्जत के साथ गहने व दौलत भी गंवाए

तांत्रिक ने मेवे वाली महिला को खिलाई खीर, महिला ने इज्जत के साथ गहने व दौलत भी गंवाए 


तांत्रिक ने काला जादू खत्म करने के लिए महिला को खीर में मेवा डालकर खिलाया, महिला हुई मदहोश, तान्त्रिक ने किया रेप और उड़ाए सारे गहने हुआ नौ दो ग्यारह, पर्स में रखे रुपयों पर भी किया हाथ साफ  

यह मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से निकल कर सामने आया है। यहां तारामंडल इलाके में रहने वाली एक महिला को अपना शिकार बनाया। झाड़ फूंक और तंत्र मंत्र के माध्यम से उसने महिला के घर की समस्या को दूर करने का दावा किया। परेशान महिला उसके झांसे में आ गई और वह उस वक्त महिला के घर पहुंचा जब घर पर कोई नहीं था। आरोपित दिनेश महिला के कमरे में दाखिल हुआ। कमरे में ले जाकर खीर में मेवा डालकर कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया।

महिला जब मदहोश हो गई तब उसने महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला के शरीर पर मौजूद गहनों को उतारने के साथ ही पर्स में रखे रुपये लेकर फरार हो गया।

रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित तांत्रिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपित की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के भरोहिया गांव निवासी दिनेश चौरसिया के रूप में हुई।

कोई टिप्पणी नहीं