खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया - Smachar

Header Ads

Breaking News

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया

 खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया


चंबा: जितेन्द्र खन्ना/  खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया  इस निरीक्षण दौरान पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले तीन व्यापारियों के चालान काटकर 95 सौ रुपए जुर्माना भी वसूला। यह कार्रवाई  खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार की अगुवाई में अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से शहर के व्यापारियों द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों के बाद जिला व्यापार मंडल के प्रधान के माध्यम से व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की हिदायत भी दी गई थी। इसके बावजूद व्यापारी प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे थे इसके चलते सोमवार को बाजार का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान जहां व्यापारियों के पॉलिथीन का प्रयोग करने पर चालान काटे गए वही सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश भी दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं