मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिमला नगर निगम में मिली ऐतिहासिक जीत- पूर्व विधायक अजय महाजन
नूरपूर (संजीव महाजन)
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिमला नगर निगम में मिली ऐतिहासिक जीत- पूर्व विधायक अजय महाजन
पूर्व विधायक अजय महाजन ने जीत पर दी बधाई
2024 में लोकसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता चारों संसदीय क्षेत्रों में भी भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए तैयार
जिला कांगड़ा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने शिमला नगर निगम में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने वादे के मुताबिक मात्र पाँच माह के कार्यकाल में जनहित के अनेक फैसले लेकर एक अलग छाप छोड़ी है l उसी के चलते लोगों के दिलों में कांग्रेस के प्रति बिश्वास और मजबूत हुआ है lशिमला नगर निगम के चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत के लिए शिमला की प्रबुद्ध जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली पांच माह की सरकार की कार्यकुशलता पर मुहर लगाई है और भाजपा का सूपड़ा साफ कर उसे फिर से आईना दिखा दिया है l जिसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी समस्त टीम तथा पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत संगठन के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं l
इससे पहले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल किया अब शिमला नगर निगम और अन्य स्थानों पर हुए उपचुनावों में भाजपा को करारी हार का सबक सिखाया है l इससे सिद्ध होता है कि जनता इनके शासन से कितनी कुपित है l महाजन ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता चारों संसदीय क्षेत्रों में भी भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए तैयार है जिसके लिए य़ह परिणाम साफ संकेत हैं l
कोई टिप्पणी नहीं