लद्दाख में माउंट कुन पर हिमस्खलन की चपेट में आने से एक भारतीय सेना की गई जान,तीन जवान लापता - Smachar

Header Ads

Breaking News

लद्दाख में माउंट कुन पर हिमस्खलन की चपेट में आने से एक भारतीय सेना की गई जान,तीन जवान लापता

लद्दाख में माउंट कुन पर हिमस्खलन की चपेट में आने से एक भारतीय सेना की गई जान,तीन जवान लापता


रक्षा सूत्रों ने बताया कि हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) और सेना की आर्मी एडवेंचर विंग के लगभग 40 सैन्यकर्मियों का एक ग्रुप ट्रेनिंग लेने गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग इस सीजन के दौरान होते हैं। इनका लक्ष्य सेना के जवानों को सही तरीके से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण देना होता है।इसी दौरान सेना का ग्रुप हिमस्खलन की चपेट में आ गया। जिससे बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, चार जवान फंस गए थे। जिसमें से एक की मौत हो गई। वहीं, तीन जवान अभी भी लापता हैं। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और अभी भी जारी है। शहीद जवान का शव बरामद कर लिया गया है।

खराब मौसम और भारी बर्फ के ढेर के बावजूद बड़े पैमाने पर बर्फ के नीचे फंसे अन्य लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि लापता जवानों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जवानों को खोजने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं