गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान हिमाचल क्षेत्रीय केंद्र, मौहल में वार्षिक दिवस एवं 11 वां हिमालयी लोकप्रिय व्याख्यान का आयोजन ।

 गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान हिमाचल क्षेत्रीय केंद्र, मौहल में वार्षिक दिवस एवं 11 वां हिमालयी लोकप्रिय व्याख्यान का आयोजन ।


गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान हिमाचल क्षेत्रीय केंद्र, मौहल में वार्षिक दिवस एवं 11 वां हिमालयी लोकप्रिय व्याख्यान का आयोजन यह केंद्र पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार का एक स्वायत्तशासी संस्थान है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों तथा प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया ।

मुख्यातिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था के संचालन के लिए भी किसी क्षेत्र विशेष की वहन क्षमता का आकलन आवश्यक रहता है ताकि यातायात, सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता तथा निर्भरता का ज्ञान हो सके।   

11 वां हिमालयी लोकप्रिय व्याख्यान की मुख्य व्याख्याता प्रोफेसर (डॉ.) देविका वैद्य एसोसिएट निदेशक (आर एंड ई), क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण स्टेशन (डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय), बजौरा ने 'उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सतत बागवानी पद्धतियों के माध्यम से उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आजीविका बढ़ाना" विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने नये फल पौधों तथा रूट स्टॉक किस्मों की बागवानी को किसानों के लिए अधिक आय सृजन का माध्यम बताया। उन्होंने प्राकृतिक कृषि, फल प्रसंस्करण, तथा नव प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर आर्थिकी को सुद्रढ़ करने पर बल दिया।

संस्थान प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने सभी का स्वागत किया तथा संस्थान के क्रियाकलापों तथा शोध परियोजनाओं से अवगत करवाया संस्थान

इस अवसर पर विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं तथा ग्रामीण समुदाय के लोग भी उपस्थित थे ।   


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत