उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिवर आयोजित,

 उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिवर आयोजित,

शिविर में 70 व्यक्तियों की गई स्वास्थ्य संबंधी जांच,


उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त कार्यालय चंबा के अतिरिक्त अन्य विभिन्न कार्यालयों के करीब 70 अधिकारियों व कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। आयोजन के संबंध में अहम जानकारी देते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर करण हितेषी ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिवरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच के साथ-साथ उन्हें भविष्य के स्वास्थ्य संबंधी खतरे बारे सचेत करना भी है। उन्होंने बताया कि आज के इस शिविर में जांच के दौरान बीपी व शुगर से संबंधित कई ऐसे मरीज भी पाए गए जिन्हें इससे पहले अपने रोग के बारे में कोई जानकारी व लक्षण नहीं थे। उन्होंने बताया कि इस शिवर में उच्च रक्तचाप से संबंधित 15 रोगियों का उपचार किया गया जिसमें से 6 पुराने तथा 9 नए रोगी शामिल हैं। इसी प्रकार 6 शुगर से संबंधित मरीजों का उपचार किया गया जिसमें से दो पुराने तथा चार नए रोगी शामिल हैं। इस अवसर पर 50 लोगों के आभा कार्ड भी बनाए गए। डॉ हितेषी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर पहले भी कई अन्य स्थानों पर आयोजित किया जा चुके हैं तथा भविष्य में भी जिला चंबा के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन शिवरों के माध्यम से न केवल स्थानीय वासियों को उनके घर द्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं बल्कि स्वास्थ्य विभाग को लोगों तक विभाग की विभिन्न योजनाओं को पहुंचाने का भी मौका मिलता है।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर करण हितेशी, डॉ नीरज के अलावा फार्मेसी ऑफिसर देवेंद्र सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी व आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत