साईबर ठगी के आरोपियों को चम्बा पुलिस ने पश्चिम बंगाल में धरदबोचा
साईबर ठगी के आरोपियों को चम्बा पुलिस ने पश्चिम बंगाल में धरदबोचा
चंबा: जितेन्द्र खन्ना / साईबर ठगी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चम्बा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से 14 सिम कार्ड, दस मोबाइल फ़ोन सहित कुछ एटीम, पासबुक और चैकबुक भी बरामद किए हैं। चम्बा लाकर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश सुनाए हैं। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है। लिहाजा इस मामले में और गिरफ्तारियां भी जल्द हो सकती हैं।
जानकारी के अनुसार गत वर्ष अगस्त माह में सायबर ठगों ने चम्बा शहर के एक युवक को झांसे में फंसा कर उसके पिता के बैंक खाते से करीब 6 लाख रुपए की धनराशि पर हाथ साफ कर लिया था।
कोई टिप्पणी नहीं