ककरोटी पंचायत में प्राशोत्म बने उप प्रधान पांच वार्ड सदस्यों ने भी दर्ज की जीत - Smachar

Header Ads

Breaking News

ककरोटी पंचायत में प्राशोत्म बने उप प्रधान पांच वार्ड सदस्यों ने भी दर्ज की जीत

 ककरोटी पंचायत में प्राशोत्म बने उप प्रधान पांच वार्ड सदस्यों ने भी दर्ज की जीत


चंबा: जितेन्द्र खन्ना/

जिला के चार विकास खंडों में खाली हुए एक पंचायत समिति सदस्य, एक उप प्रधान व पांच वार्ड सदस्यों के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुए सुबह आठ बजे शुरू हुई वोटिंग शाम चार बजे तक चली। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर दस से 12 बजे तक काफी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे। सुबह दस बजे तक जहां 17 से 18 फीसदी वोट पड़े थे, दोपहर दो बजे तक 60 प्रतिशत वोटिंग हो गई। इनमें उप प्रधान व वार्ड सदस्यों के नतीजे आ गए हैं। जिनमें ककरोटी पंचायत में प्रशोत्म ने उप प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। बीडीसी के मतों की गणना चार मई को उपमंडल मुख्यालय में होगी।


उप चनुावों में जीते प्रत्याशी

विकासखंड भटियात

पुष्पा देवी पंचायत सदस्य, वार्ड-4 बनेट, ग्राम पंचायत बनेट                        

मनप्रीत सिंह पंचायत सदस्य, वार्ड-5 हटली द्रम्मन, ग्राम पंचायत हटली

रेखा देवी पंचायत सदस्य, वार्ड-तीन जंद्रोग, ग्राम पंचायत जंद्रोग

प्राशोत्म सिंह उप प्रधान, ग्राम पंचायत ककरोटी


विकासखंड तीसा-

सविता देवी पंचायत सदस्य, वार्ड- तीन चिल्ली- ग्राम पंचायत शंतेवा (चिल्ली)


विकासखंड चंबा

अखेश कुमार पंचायत सदस्य, वार्ड 3 मउआ-1 ग्राम पंचायत भड़ोह


विकासखंड सलूणी-पंचायत समिति सदस्य, वार्ड 13 ब्रगांल, कल होगी गिनती

अपूर्व देवगन उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा

पंचायतों में खाली हुए पदों को लेकर हुए उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गई हैं। प्रधान व वार्ड सदस्यों के परिणाम आ गए हैं। जबकि बीडीसी के मतों की गणना चार मई को विकास खंड मुख्यालय में होगी।


 

कोई टिप्पणी नहीं