कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की हुई बढ़ोतरी - Smachar

Header Ads

Breaking News

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की हुई बढ़ोतरी


वन निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा दिया हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने, अब वन निगम कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से 3 फीसदी महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम बोर्ड की 213वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने निगम के पात्र कर्मचारियों की सर्विस को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्हें बोनस का पेमेंट भी भी किया जायेगा।

1 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के हिमाचल प्रदेश सरकार में वन विभाग के कर्मचारियों को 18 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। इस मामले में जल्द ही आदेश जारी किये जायेंगे। कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तारीख से बढ़े हुए वेतन का फायदा दिया जाएगा। ये 18 महीने का एरियर कर्मचारियों को किश्तों में दिया जा सकत है।

तो वहीं क्यास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी का भी जल्द ऐलान हो सकता है। जुलाई छमाही के लिए महंगाई भत्ता 45 या 46 फीसदी तक कर सकती है। अभी डीए 42 फीसदी है। सरकार दिवाली से पहले इसकी घोषणा कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं