नूरपुर घर का सामान रखने वाली पेटीयों में छुपाकर रखे थे खैर के मोच्छे

नूरपुर घर का सामान रखने वाली पेटीयों में छुपाकर रखे थे खैर के मोच्छे

वन विभाग ने पकड़ी खैर की अबैध लकड़ी, ककड़ोह निवासी के घर से बरामद की यह लकड़ी 

2 खैरवुड,94 खैर हार्डवुड,5 बैग चिप्स,25 खैर के मुंड और कटान में उपयुक्त होने वाले औजार बरामद 

गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने की कार्रवाई, फारेस्ट विभाग के साथ पुलिस भी रही मौजूद, वन मंडल नूरपुर की बीट टटल के अंतर्गत पकड़ा गया है जखीरा 


वन विभाग नूरपुर ने अबैध कटान के मामले में बहुत बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है।वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ककड़ोह निवासी हरनाम सिंह के पास अबैध लकड़ी है जिसपर वनविभाग ने पुलिस के साथ उक्त

आरोपी के घर पर छापेमारी की और अबैध खैर की लकड़ी का ज़खीरा बरामद किया।घर के साथ आरोपी ने यह अबैध लकड़ी गौशाला के अंदर से भी छुपाई थी।विभाग ने खैर की इस अवैध लकड़ी के जखीरे को बरामद कर अपने कब्जे में लेकर अवैध कटान माफिया के खिलाफ बड़ी कारवाई अमल में लाई गई है  

 छापेमारी के दौरान विभाग द्वारा घर के अंदर से सामान रखने वाली बड़ी-बड़ी पटियों तथा ड्रम में से खैर की लकड़ी के छिले हुए बड़ी मात्रा मे मोछे बरामद किए। इसके अलावा गौशाला के अंदर व गौशाला की छत पर भी छीली हुई (हार्डवुड) लकड़ी का जखीरा बरामद कर अपने कब्जे में ले कर खैर माफिया के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है । मौके पर मौजूद वन विभाग के रेंज ऑफिसर जगजीत चावला ने बताया कि विभाग ने गुप्त के आधार पर बेहि पठियार गांव के ककडो़ह में कार्रवाई कर हरनाम सिंह के घर पर खैर की अवैध लकड़ी का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

उन्होंने कहा कि इसमें खैर की अलग-अलग साइज की लकड़ी मिली जिसमें 2 खैरवुड,94 खैर हार्डवुड,5 बैग चिप्स,25 खैर के मुंड तथा साथ में कटान के उपयुक्त होने वाले औजार बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए हैं।वहीं मौके पर बरामद खैर की अवैध लकड़ी सहित कटान में उपयोग होने वाले औजारों को कब्जे में ले लिया गया है वहीं आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

15 नवंबर को नूरपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

श्री बृजराज स्वामी मंदिर में अन्नकूट भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़