जानें आज कौन सा श्राद्ध,रुके हुए काम पूरे होंगे इन राशियों के जातकों के व जानें आज का पंचांग - Smachar

Header Ads

Breaking News

जानें आज कौन सा श्राद्ध,रुके हुए काम पूरे होंगे इन राशियों के जातकों के व जानें आज का पंचांग

जानें आज कौन सा श्राद्ध,रुके हुए काम पूरे होंगे इन राशियों के जातकों के व जानें आज का पंचांग 


मेष राशि फल 

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज और परिवार में मान-सम्मान मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक है। इनकम ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।


वृष राशि फल

आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा। परिवार के सहयोग के कारण सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। नया कार्य शुरू करने से पहले अपने परिवार वालों से सलाह जरूर लें। परिवार को बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।


मिथुन राशि फल 

कही-सुनी गईं बातों पर ध्यान न दें। अंजान व्यक्ति पर विश्वास नहीं करें। पत्नी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस ठीक -ठाक चलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। दोपहर के बाद आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।


कर्क राशि फल 

आज आप अपना काम पूरे मन से करेंगे, लेकिन उसका मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। आज आपकी सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक होगी। यात्रा से लाभ होगा।



सिंह राशि फल 

भूमि-भवन से लाभ की स्थिति बनेगी। प्रॉपर्टी का बिजनेस कर रहे लोगों को विशेष फायदा होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। पुराने दोस्तों से लाभ मिलेगा। कार्य में आ रही रुकावट दूर होगी। किसी पार्टी में जा सकते हैं।



कन्या राशि फल 

आज आप फिजूल की बातों में समय बर्बाद न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर आपको नौकरी की तलाश है तो उसमें सफलता मिलेगी। काफी समय से अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा।



तुला राशि फल

प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है, जिसे मन काफी परेशान रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। बिना बात दूसरों के झगडे़ में न पड़ें तो ही अच्छा है। बिजनेस ठीक रहेगा। अपने काम से काम रखें। यात्रा से बचें। इनकम भी ठीक रहेगी।


वृश्चिक राशि फल

धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सरकारी कामों में आ रही रुकावट दूर होगी। बैंकिग और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। परिवारिक जीवन में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।



धनु राशि फल 

आज आपको धन लाभ के साथ कईं तरह के दूसरे फायदे भी होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सहयोग भरपूर मिलेगा। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। माता -पिता का सहयोग मिलेगा। अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें, धोखा हो सकता है।


मकर राशि फल 

लंबे समय से अटका पैसा आज मिल सकता है। यात्रा करने से बचें। नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। अधिकारियों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।


कुंभ राशि फल 

आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। करियर के हिसाब से दिन बेहतर है। प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। आंखों को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।



मीन राशि फल 

कोर्ट -कचहरी के कार्य से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धैर्य के साथ काम करें, इससे इनकम में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सहयोगी तथा वरिष्ठ अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। विधार्थियों के लिए बेहतर रहेगा।

श्राद्ध आज तीसरा 

Jalandhar, India
द्वितीया, कृष्ण पक्ष, भाद्रपद
सौर प्रविष्टे 15, आश्विन
तिथिद्वितीया09:41:11
पक्षकृष्ण
नक्षत्रअश्विनी19:26:29
योगव्याघात13:12:07
करणगर09:41:11
करणवणिज20:33:44
वाररविवार
माह (अमावस्यांत)भाद्रपद
माह (पूर्णिमांत)आश्विन
चन्द्र राशि   मेष
सूर्य राशि   कन्या
रितुशरद
आयनदक्षिणायण
संवत्सरशोभकृत
संवत्सर (उत्तर)पिंगल
विक्रम संवत2080 विक्रम संवत
गुजराती संवत2079 विक्रम संवत
शक संवत1945 शक संवत
Jalandhar, India
सूर्योदय06:22:12सूर्यास्त18:12:12
दिन काल11:49:59रात्री काल12:10:37
चंद्रास्त08:13:59चंद्रोदय19:28:50

कोई टिप्पणी नहीं