महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 08 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक "पोषण पखवाड़ा" का आयोजन किया जा रहा है

 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 08 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक "पोषण पखवाड़ा" का आयोजन किया जा रहा है


जिसकी औपचारिक शुरुआत आज उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश द्वारा पोषण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखा कर की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उपायुक्त कार्यालय से कालेज गेट होते हुए अटल सदन तक जागरूकता संदेशों वाली तख्तियों और नारों के साथ रैली निकाली गई। उपायुक्त ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि इस पखवाड़े के दौरान गांव-गांव तक संतुलित आहार और एनीमिया के बारे में जनता को जागरूक करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू गजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कुपोषण को दूर करने के बारे में जन समुदाय को जागरूक किया जाएगा। वृत स्तर पर एनीमिया जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा ग्राम स्तर पर विशेष समुदाय आधारित कार्यक्रमों का आयोजन 11 अप्रैल और 21 अप्रैल को किया जाएगा। इस दौरान शिशु के जीवन के पहले 1000 दिनों पर विशेष महत्व डाला जाएगा तथा बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोषण ट्रैकर एप्प में अब लाभार्थी मॉड्यूल के माध्यम से लाभार्थी अपना पंजीकरण कर सकते हैं तथा अभिभावक अपने बच्चों के पोषण स्तर का आकलन स्वयं भी कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग