संदेश

जिला कांगड़ा मे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को जन्मदिन पर दिया गिफ्ट कांग्रेसहाई कमान ने

चित्र
  जिला कांगड़ा मे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को जन्मदिन पर दिया गिफ्ट कांग्रेसहाई कमान ने  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम की औपचारिक घोषणा होने पर दीपक भारद्वाज कांग्रेस नेता ने इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।दीपक भारद्वाज ने बताया कि कल ही अनुराग शर्मा का जन्मदिन भी था और उन्होंने कल उनसे बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की भी बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी थीं। इस अवसर पर बातचीत के दौरान दीपक भारद्वाज ने कहा कि संगठन के जमीनी कार्यकर्ता को राज्यसभा में भेजे जाने पर हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गर्व है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है।उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हृदय से आभार व्यक्त किया है क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुख को प्रदेश संगठन से जुड़े एक कार्यकर्ता रह चुके हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के ...

अवैरी में दीपू टैंट हाऊस द्वारा आयोजित किया गया होली मेला

चित्र
  अवैरी में दीपू टैंट हाऊस द्वारा आयोजित किया गया होली मेला  बैजनाथ विधानसभा के अंतर्गत आने वाली पंचायत अवैरी 78 मील में होली मेला दीपू टेंट हाउस के द्वारा आयोजित किया गया। इस मेले में अलग-अलग झांकियां निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए यह मेला प्रथम बार मनाया गया यह हर वर्ष होली महोत्सव को लेकर मनाया जाएगा दीपू टेंट हाउस के मलिक दीपू ने बताया कि यह प्रथम मेला आयोजित किया गया अगली बार इस मेले में स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। हम हर बार पपरोला में जाकर झांकियां निकाला करते थे पर इस बार हमने यह निर्णय लिया की यहां पर अपने ही गांव में क्यों ना कार्यक्रम किया जाए जिससे स्थानीय लोगों को घर द्वार पर ही कार्यक्रम देखने का मौका मिलेगा अगली बार हम सब के सहयोग से अच्छा कार्यक्रम करेंगे जिसमें पंजाबी कलाकार एवं हिमाचली लोक कलाकारों को बुलाया जाएगा । बच्चों एवं महिलाओं के कार्यक्रम और नये नये कलाकारों को भी इस मंच से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा लोग पालमपुर एवं पपरोला मेला देखने जाने की बजाए अवैरी की ओर अपना मन बनाएंगे। इस मेले में स्थानीय पंचायत के बजुर्जों , म...

गोरखपुर: शक में कसाई बना पति, फावड़े से काट डाला पत्नी का गला

चित्र
गोरखपुर: शक में कसाई बना पति, फावड़े से काट डाला पत्नी का गला  ​ गोरखपुर (हिमाचल मीडिया): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ डोंड़ो धाधूपार गांव में एक सनकी पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी 40 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुल्हाड़ी की धार कम होने पर आरोपी ने फावड़े का इस्तेमाल कर पत्नी का गला रेत दिया। ​ बेटे के सामने मां का कत्ल ​यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार रात करीब 1:30 बजे की है। शोर सुनकर जब 17 वर्षीय बेटे सूरज की नींद खुली, तो उसने कमरे में जो देखा वह उसकी रूह कंपा देने वाला था। उसका पिता अशोक निषाद उसकी मां नीलम देवी पर हमला कर रहा था। आरोप है कि अशोक ने पहले कुल्हाड़ी से वार किया, लेकिन जब धार कम लगी तो उसने पास पड़ा फावड़ा उठाकर मां का गला काट दिया। दहशत में आए बेटे को भी आरोपी ने फावड़ा लेकर खदेड़ दिया। ​ पुलिस को फोन कर खुद किया सरेंडर ​हैरत की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी भागने के बजाय शव के पास ही बैठा रहा। उसने खुद पुलिस को ...

आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ कुछ रखें वाणी और खर्चों पर नियंत्रण

चित्र
आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ कुछ रखें वाणी और खर्चों पर नियंत्रण धर्म-अध्यात्म (हिमाचल मीडिया): ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल हर राशि के लिए नए संकेत लेकर आती है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ के योग बना रहा है, तो कुछ को अपनी वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का भविष्यफल: मेष से कर्क: आत्म-मंथन और शांति का दिन मेष: आज आपको आत्म-मंथन करने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची से बचें, अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी काम योजना बनाकर ही करें। वृषभ: आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। मिथुन: बाहर जाने की योजना सफल होगी। जीवनसाथी से कोई सुंदर सरप्राइज मिल सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। कर्क: दिन सकारात्मक रहेगा। अपनी ऊर्जा और वाणी का सही दिशा में प्रयोग करें। घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। सिंह से वृश्चिक: करियर में संघर्ष और भागदौड़ सिंह: करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, लेकिन विरोधि...

होली समापन पर राजा साहिब दशहरा-रामलीला क्लब ने मंदिर प्रांगण की स्वयं की सफाई, पेश की मिसाल

चित्र
  होली समापन पर राजा साहिब दशहरा-रामलीला क्लब ने मंदिर प्रांगण की स्वयं की सफाई, पेश की मिसाल होली पर्व के समापन पर राजा साहिब दशहरा व रामलीला कमेटी क्लब द्वारा मंदिर प्रागण की सफाई नैतिकता के तौर पर खुद की गई  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर के परागण में आज राजा साहिब दशहरा व रामलीला कमेटी क्लब के सदस्यों द्वारा मंदिर में आज एक विशाल जनसमूह के साथ होली का पर्व रंगों की होली के रूप में मनाया गया l यह जानकारी राजा साहिब दशहरा व रामलीला कमेटी क्लब के प्रधान गौरव महाजन उर्फ़ रिपु ने देते हुए बताया कि होली का पर्व हर साल की तरह इस बार भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया है l इस अवसर पर उन्होंने इस पर्व के मेले में आए हुए विशाल जन समूह का आभार भी प्रकट किया है औऱ जिन्होंने इस पर्व मे हिंदू धर्म की संस्कृति मे एकजुटता का परिचय दिया हैl महाजन ने बताया कि यह पर्व मंदिर में उनके स्वर्गीय पिता आर के महाजन जो एक समाज सेवा के रूप में अपनी पहचान हिमाचल और पंजाब में रखते थेl उनके मार्गदर्शन से आज उनका यह समस्त परिवार इस परंपर...

नूरपुर के श्री ब्रज स्वामी मंदिर में मनाई गई धूमधाम से होली

चित्र
नूरपुर के श्री ब्रज स्वामी मंदिर में मनाई गई धूमधाम से होली   सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक रणवीर सिंह निक्का ने जनसमूह संग मनाई होली  नूरपुर : विनय महाजन  /  नूरपुर कांगड़ा चंबा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज व नूरपुर भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आज नूरपुर के ऐतिहासिक श्री ब्रज स्वामी मंदिर में जनसमूह के साथ होली का पर्व मनाया l इस अवसर पर पर्व में उपस्थित सभी लोगों ने दोनों महान विभूतिओं क्यों भव्य स्वागत किया l इस अवसर पर नूरपुर नगर परिषद कार्यवाहक नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा भी मौजूद रहे l

ग्रामीण बोले- अब डाक विभाग मुखर रहा अपने वादे से, ब्रांच खोलने से किया जा रहा इनकार

चित्र
ग्रामीण बोले- अब डाक विभाग मुखर रहा अपने वादे से, ब्रांच खोलने से किया जा रहा इनकार मंडी में डाक विभाग के अधिकारियों से मिलने के बाद ग्रामीणों ने दी चेतावनी रिवालसर : अजय सूर्या / कहा- जब तक ब्रांच ऑफिस नहीं खोलेंगे तब तक जारी रहेगा आंदोलन लेदा में पोस्ट ऑफिस को शिफ्ट करने के विरोध में हैं गुरकोठा गांव के लोग पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है गुरकोठा डाकघर, ग्रामीण झेल रहे परेशानी बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले गुरकोठा डाकघर को यहां से बदलने का मामला दिनों दिन तूल पकड़ता जा रहा है। तीन दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आज मंडी में डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर अपने वादे को पूरा करते हुए गुरकोठा में ब्रांच ऑफिस खोलने की मांग उठाई। अधिकारियों से मिलने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि अब अधिकारी अपने वादे से मुखर रहे हैं। जमना ठाकुर ने बताया कि डाक विभाग के अधिकारियों ने पहले कहा था कि गुरकोठा में ब्रांच ऑफिस खोला जाएगा लेकिन अब अधिकारी इसे लंबी प्रक्रिया बताते हुए अपनी बात से मुखर रहे हैं। इन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जब तक गुरकोठा में ब्रांच ऑफिस नहीं खोला जाएगा तब ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: