संदेश

जागरूकता से सशक्तिकरण: फतेहपुर में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल, वित्तीय और स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला मंत्र

चित्र
  जागरूकता से सशक्तिकरण: फतेहपुर में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल, वित्तीय और स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला मंत्र नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर डिजिटल क्रांति के इस दौर में जहां तकनीक ने आम जीवन को सरल बनाया है, वहीं साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह चुनौती अधिक गंभीर बन जाती है, क्योंकि तकनीकी जानकारी के अभाव में वे आसानी से ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए फतेहपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत जिला कल्याण अधिकारी, कांगड़ा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए “डिजिटल और वित्तीय साक्षरता” विषय पर एक विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार फतेहपुर दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तकनीक के सही ज्ञान से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि घर बैठे ही अनेक सरकारी और निजी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। पंजाब नेशनल बैंक की फतेहप...

ज्वाली: 22 मार्च को बिजली बंद, कई गांव रहेंगे प्रभावित

चित्र
  ज्वाली: 22 मार्च को बिजली बंद, कई गांव रहेंगे प्रभावित ज्वाली  33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जवाली में आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते रविवार, 22 मार्च 2026 को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल जवाली के सहायक अभियंता कपिल देव ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है। मुख्य विवरण: कटौती की तिथि: 22 मार्च 2026 समय: सुबह 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक कारण: विद्युत उपकेंद्र में जरूरी मरम्मत और रखरखाव का कार्य। प्रभावित होने वाले क्षेत्र: इस शटडाउन के कारण जवाली उपकेंद्र के अधीन आने वाले निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी: जवाली, चलवारा, गुगलाडा, ढन, करदियाल, ख्रोटा, बनारा, जैसर, भालून, मतलाहार, हरिया, सिद्धाथा, लहाड़ू, हार, नाना, घेवा, हरसर, पनालथ और हवाली । विद्युत विभाग ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

प्रदेश के राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौरा में चुनाव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
  प्रदेश के राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौरा में चुनाव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौरा में एक महत्वपूर्ण चुनाव जागरूकता कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया lइसमें प्रो. नीलम (नोडल ऑफिसर) और प्रो. कुलवंत परमार ने युवाओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर इलेक्शन कानूनगो रॉबिन धीमान ने कहा, "मतदान हमारा अधिकार है और इसे हमें अपने भविष्य के लिए जरूर प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह अपना वोटर कार्ड अवश्य बनाएं तथा अपने मत का सही उपयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मतदान के महत्व पर अपने विचार साझा किए।यह जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी नरेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञाप्ति में दी गईं l

जनजातीय जिला लाहौल घाटी में चार दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी है

चित्र
  जनजातीय जिला लाहौल घाटी में चार दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी है लाहौल : विजय ठाकुर / जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई हैं। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते लाहौल घाटी में जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया हैं। तमाम सड़के यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। लोग घरों के भीतर रहनें को मजबूर हो गए हैं और समान्य गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं। हालांकि इस बर्फबारी से जहाँ आम जन-जीवन प्रभावित, तो वहीं किसानों और बागवानों के चेहरों पर ख़ुशी की लहर हैं।  जिला प्रशासन ने स्थानीय यात्रियों को फोर बाई फोर वाहनों में आवाजाही की अनुमति दी है। वहीं लाहौल घाटी के केलांग डिपो की एचआरटीसी बसों के पहिए सोमवार दोपहर के बाद से ठप पड़ गई हैं। बसों का संचालन सड़क व मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। घाटी में बिजली की बत्ती भी गुल है। जिला आपदा प्रबंधन ने जिले में भारी हिमपात की चेतावनी के मद्देनजर को देखते हुए सभी लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने तथा किसी प्रकार का जोखिम न उठाने की हिदायत दी है।

अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, गोहर में पीलिया के खिलाफ 3 माह की जंग

चित्र
  अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, गोहर में पीलिया के खिलाफ 3 माह की जंग नेरचौक : अजय सूर्या / उपमंडल गोहर में बढ़ते पीलिया मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में पीलिया से दूसरी मौत के बाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी, डॉ. दीपाली शर्मा ने नागरिक चिकित्सालय गोहर का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने कहा कि पीलिया जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए आगामी तीन महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के साथ-साथ आम लोगों की जागरूकता और सतर्कता भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने और खानपान में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पीलिया से प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान इस वार्ड में केवल एक मरीज भर्ती पाया गया, जो दर्शाता है कि विभाग स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा हुआ है। सीएमओ ने अस्पताल प...

बतराहन में नशा निवारण बैठक का आयोजित

चित्र
  बतराहन में नशा निवारण बैठक का आयोजित ज्वाली : राजेश कतनौरिया / जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना रैहन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बतराहन में नशा निवारण कमेटी द्वारा एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने का काम किया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने की। इस अवसर पर डीएसपी चंद्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पठानिया, नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह, पटवारी रजत कुमार, पंचायत सचिव विजय कुमार, फार्मासिस्ट तरुण धीमान, पंचायत समिति सदस्य तमन्ना धीमान शर्मा, वार्ड सदस्य अभिषेक धीमान, आशा वर्कर लक्ष्मी देवी,आंगनबाड़ी सदस्य अंजू देवी,सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे समाज के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की नींव को भी कमजोर करता है। ऐसे में इसे जड़ से खत्म करने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ...

नेरचौक मेडिकल कॉलेज की समस्याएं सदन में गूंजी, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उठाया मुद्दा

चित्र
  नेरचौक मेडिकल कॉलेज की समस्याएं सदन में गूंजी, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उठाया मुद्दा नेरचौक : अजय सूर्या /  बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश विधानसभा में नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कॉलेज में व्याप्त समस्याओं,डॉक्टरों की भारी कमी, जरूरी मशीनों के अभाव और बढ़ते भ्रष्टाचार को गंभीर चिंता का विषय बताया। विधायक ने सदन को अवगत करवाया कि इन कमियों के कारण मरीजों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है, लेकिन वर्तमान हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। इंद्र सिंह गांधी ने सरकार से मांग की कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाए और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में सभी आवश्यक संसाधन व सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे को वे सदन के साथ-साथ सड़क पर भी मजबूती से उठाते रहेंगे ।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: